Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
नवरात्री स्पेशल: कुट्टू का डोसा रेसिपी
Veg
oi-Staff
नवरात्री एक ऐसा समय है जब माता दुर्गा के भक्त पूरे 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। बहुत से लोग नवरात्री के व्रत को काफी धार्मिक विधि से करते हैं। इसलिये नवरात्री के समय खान-पान का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। इन दिनों आप दाल, चावल या फिर सादे नमक को हाथ भी नहीं लगा सकते। तो अगर आप वही फलाहार खा कर बोर हो चुके हैं, तो आज के दिन बनाइये कुट्टू का डोसा। यह काफी टेस्टी होता है और इसे नवरात्री में खाने पर कुछ बुरा भी नहीं होता। आइये जानते हैं कुट्टू का डोसा बनाने की विधि। नवरात्र में रहें उपवास, खांए कुछ खास

कितने- 1
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- कुट्टू का आटा- 5 चम्मच
- अरबी उबली हुई- 2 चम्मच
- अजवाइन- 1 चुटकी
- हरी मिर्च- 4
- घी- 2 चम्मच
- आलू- 2 उबले हुए
- अदरक- 1/2 इंच
- हल्दी- 1 चुटकी
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 गुच्छे
- सेंधा नमक- स्वादअनुसार
भरावन बनाने की विधि-
- उबले हुए आलू को छील कर मैश कर लें और उसमें सेंधा नमक और हल्दी डालें।
- एक पैन में 1 चम्मच घी डालें। फिर कटी हरी मिर्च और अदरक डाल कर 1 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें मैश किये हुए आलू डालें।
- इसे चलाएं और धीमी आंच पर 4 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें हरी कटी हुई धनिया पत्ती डाल कर आंच बंद कर दें।
डोसा बनाने की विधि-
- मैश की हुई अरबी को कुट्टू के आटे के साथ मिक्स करें। इसके साथ सादा सेंधा नमक, लाल मिर्च पावडर, हरी मिर्च और अजवाइन मिलाएं।
- अब इसमें 1 कप पानी डाल कर घोल तैयार करें।
- एक तवे लें, उस पर एक कटोरी कुट्टू के घोल का डालें।
- डोसे के चारो ओर घी डालें जिससे वह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए।
- अब डोसे के बीच में भरावन सामग्री भरें और पकाएं।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
