Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
भूख लगे तो झट से बनाइये ओट्स पराठे
Veg
oi-Staff
ओट्स तो आप ब्रेकफास्ट में खाते ही होंगे पर क्या आप ने ओट्स पराठे कभी ट्राई किये हैं? जी हां, आप चाहें तो आलू की पराठे की जगह पर ओट्स भर के पराठे तैयार कर सकती हैं।
ओट्स के पराठे काफी स्वादिष्ट होते हैं और सेहत के लिये भी फायदेमंद होते हैं। ओट्स को पहले गरम पानी में भिगो दीजिये और फिर से छान कर उसमें मसाले मिला कर पराठे में भर लीजिये।
पर हां, एक बात का ध्यान रखें कि ओट्स बिल्कुल भी गीले नहीं रहने चाहिये, नहीं तो आपके पराठे ठीक से नहीं बन पाएंगे। अब आइये देखते हैं ओट्स पराठे बनाने की विधि-

सामग्री-
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप ओट्स
- नमक
- तेल
- मिर्च पावडर, अमचूर पावडर
विधि -
- एक कटोरे में गेहूं का आटा, 1 चम्मच तेल, नमक और पानी मिक्स कर के आटा तैयार कर लीजिये।
- इसका आटा थोड़ा कठोर होना चाहिये।
- एक दूसरे कटोरे में ओट्स को थोड़े से गुनगुने पानी में भिगो लीजिये। फिर पानी छान कर ओट्स को किनारे रख दें।
- फिर ओट्स में नमक और मिर्च पावडर मिक्स करें। (ओट्स बिल्कुल भी गीना नही होना चाहिये)
- अब आटे की लोइयां ले कर बेल लें, उसके बीच में ओट्स का 1 चम्मच मिश्रण भरें।
- अब आटे को अच्छी तरह से बंद कर के पराठा बेल लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, उसमें पराठा डाल कर दोनों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंके।
- इसी तरह से और भी पराठे बनाएं और दही, अचार या सालाद के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Oats Paratha Recipe
Story first published: Friday, May 27, 2016, 14:38 [IST]
Other articles published on May 27, 2016



Click it and Unblock the Notifications
