Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पनीर बेबी कार्न रेसिपी
Veg
oi-Staff
आज हम आपके लिये एक स्टार्टर की रेसिपी ले कर आए हैं, जिसका नाम है पनीर बेबी कार्न। पनीर बेबी कार्न एक इंडो-चाइनीज़ रेसिपी है, जो काफी हेल्दी भी है और झट से तैयार भी हो जाती है। यह रेसिपी घर पर छोटे बच्चों को काफी ज्यादा भाएगी।
READ: मेहमान आयें तो बनायें फ्राइड बेबी कार्न
पनीर बेबी कार्न स्पेशल को आप किसी घर की पार्टी या वीकेंड आदि पर भी बना सकती हैं। आप चाहें तो इसमे अपने मन से कई पौष्टिक सब्जियां भी डाल सकती हैं। तो आइये जानते हैं पनीर बेबी कार्न रेसिपी को बनाने की विधि।

कितने- 3-4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 12-15 बेबी कार्न
- 500 ग्राम- पनीर
- ½ इंच अदरक, बारीक कटी
- 2-3 हरी मिर्च
- 3-4 लहसुन, बारीक कटी
- ½ कप - प्याज या स्प्रिंग अनियन
- 1 छोटी शिमला मिर्च, कटी
- 1 चम्मच सोया सॉस
- ½ चम्मच एप्पल साइडर या वाइट वेनिगर
- 1 चम्मच कटी धनिया
- 2 चम्मच पानी
- 1 चम्मच कार्न स्टार्च या कार्न फ्लोर
- नमक, काली मिर्च और शक्कर- इच्छा अनुसार
- 2-3 चम्मच तेल
- 1 चम्मच तेल- सॉस के लिये
घोल बनाने के लिये सामग्री-
- 2 से 3 चम्मच मैदा
- 2 से 3 चम्मच कार्न स्टार्च
- पानी- जरुरतअनुसार
- नमक और मिर्च- जरुरत अनुसार
घोल बनाने की तैयारी-
- सबसे पहले कार्न फ्लोर, मैदा, नमक, काली मिर्च और पानी मिक्स कर के एक पेस्ट तैयार करेंगे।
- पनीर को लंबे आकार में काट कर किनारे रख दें।
- दूसरी ओर बेबी कार्न को धो कर किचन टॉवल से पोंछ कर किनारे रखें।
- अगर बेबी कार्न बड़े साइज की हैं तो, उन्हें चॉप कर लें और अगर वह छोटे साइज की हैं तो उन्हें या तो बीच से काट लें या फिर उन्हें ऐसे ही छोड़ दें।
- फ्राइंग पैन में तेल गरम करें।
- बेबी कार्न को तैयार किये हुए घोल में अच्छी तहर से डुबोएं और पैन में हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
सॉस बनाने की तैयारी -
- अब एक दूसरे पैन या कढाई में 1 चम्मच तेल गरम करें।
- अब इसमें कटे प्याज या स्प्रिंग अनियन, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें।
- इसे मध्यम आंच पर स्टिर फ्राई करें। अगर इसमें शिमला मिर्च डाल रही हैं तो, अभी ही डाल दें।
- कुछ ही मिनटों में इसमें सोया सॉस डाल कर चलाएं।
- अब काली मिर्च पावडर, नमक और शक्कर डाल कर ऊपर से 2 चम्मच पानी डालें।
- अब इसमें लंबे आकार में कटी हुई पनीर डालें और मिक्स करें।
- इसके बाद फ्राई किये हुए बेबी कार्न को कटी हुई धनिया के साथ डाल कर मिक्स करें।
- डिश को स्मूथनेस देने के लिये 1 चम्मच कार्न फ्लोर छिड़क कर 2 मिनट तक चलाएं।
- आखिर में वाइट वेनिगर या एप्पल साइडर वेनिगर डालें पर अगर इच्छा हो तो।
- अब इसे कटी धनिया या स्प्रिंग अनियन से गार्निश करें और सर्व करें।
Comments
English summary
Paneer baby corn special
Story first published: Monday, August 10, 2015, 10:44 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2015



Click it and Unblock the Notifications
