Latest Updates
-
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन?
तुरंत बनाइये ये पनीर कोल्हापुरी
Veg
oi-Staff
महाराष्ट्र की सबसे प्रसिद्ध पनीर रेसिपी का नाम है पनीर कोल्हापुरी। यह रेसिपी उन लोगों को खास पसंद आती है जो खाने में अधिक मसाला पसंद करते हैं। तो अगर आपके घर पर भी कोई पार्टी या त्योहार पड़े तो, इस पनीर कोल्हापुरी को बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। आप इस सब्जी में पनीर की जगह पर चिकन या फिर कुछ अन्य प्रकार की सब्जियां प्रयोग कर सकती हैं।
जायकेदार पनीर मसाला बाल्टी
कितने- 6 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
- तेल
- 250 ग्राम पनीर
- 1 कप गरम पानी
- 400 ग्राम ताजे टमाटर की प्यूरी
- 200 ग्राम कटी प्याज
- 6 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
- 2 चम्मच साबुत धनिया
- 2.5 चम्मच सूखा घिसा नारियल
- 1 चम्मच सौंफ
- 1.5 चम्मच जीरा
- 5 हरी इलायची
- 2 चम्मच खसखस
- 7 से 7 मूंगफली
- चुटकी भर जायफल पावडर
- 2.5 चम्मच लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच हल्दी पावडर
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पावडर
- 1 छोटा चम्मच राई
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादअनुसार
- 1/2 कप कटी हरी धनिया
विधि-
- पनीर को छोटे टुकड़ों में काटें और उसे तेल में हल्का फ्राई कर लें। इसे भूरा ना होने दें।
- अब इन फ्राई पनीर को तुरंत ही गरम पानी में केवल 3 मिनट के लिये भिगो दें। फिर पानी निचोड़ कर इन्हें पेपर नैपकिन पर रखें। इससे पनीर एक दम मुलाम बन जाएगी।
- अब पैन में तेल लें, उसमें कटी प्याज डाल कर फ्राई करें। फिर उसमें जरा सा नमक और चीनी मिलाएं। प्याज को जलाए नहीं। फिर प्याज को मिक्सर में बारीक पीस लें और किनारे रखें।
- अब तवे पर साबुत धनिया, सौंफ, जीरा, सूखा घिसा नारियल, सूखी लाल मिर्च, मूंगफली और 2 मिनट के लिये भूनें और फिर हल्के से पानी के साथ पीस कर पेस्ट बनाएं।
- अब कढाई लें, उसमें तेल डाल कर गरम करें, फिर जीरा और राई डालें।
- अब अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर कुछ देर चलाएं।
- अब भुने मसालों का पेस्ट डालें और केवल 2 मिनट तक चलाएं।
- इसे लगातार चलाएं और जब मसाला सूख जाए तब इसमें कुद बूंद बानी की डालें।
- जब पेस्ट कढाई से छूटने लगे तब उसमें टमैटो प्यूरी डाल कर 2 से 3 मिनट चलाएं।
- फिर गरम मसाला पावडर, लाल मिर्च पावडर, हल्दी और नमक डालें।
- अब आखिर में पनीर के क्यूब्स, धनिया पत्ती और जायफल पावडर डालें। इसे 4 मिनट तक पकाएं। इसका टेस्ट चेक करें और फिर इसे कुछ देर पकाएं।
- अब आप इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें
Comments
English summary
Paneer Kolhapuri Recipe
Story first published: Saturday, September 13, 2014, 11:52 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2014



Click it and Unblock the Notifications