Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
पनीर पोस्तो, बंगाली डिश
पनीर पोस्तो एक बंगाली डिश है, जो बिना कोई ज्यादा सामग्री को मिलाए बनती है। जिस दिन आपका भारी खाना बनाने का बिल्कुल भी मन न कर रहा हो, उस दिन आप इसे बना सकती हैं और खूब सारी तारीफें बटोर सकती हैं। बंगाली परिवारों में यह डिश बड़ी ही आम है और वे इसे बड़ी ही चाव से खाते हैं। तो देर किस बात की आइये देखते हैं इसे बनाने की सरल विधि-

सामग्री-
250 ग्राम पनीर
5 - 6 चम्मच पोस्ता पेस्ट
3-4 हरी मिर्च
स्वाद नमक
¼ के बड़े चम्मच चीनी
8-10 काजू
आधा बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
1 कप क्रीम
1/2 कप दूध
50 ग्राम मक्खन
विधि-
पोस्ता दाना और काजू को पीसने के केवल एक घंटे पहले पानी में भिगो कर रख दें। अब एक मिक्सर में मिर्च, पोस्ता दाना और थोड़ा सा पानी डाल कर पीस लें। काजू को अलग से पीसे। पनीर को छोटे टुकड़ों में काट कर घी डाल कर हल्का भूरा तल लें। अब उसी पैन में पनीर के साथ ही पोस्तो पेस्ट डालिये और अच्छे से चला दीजिये। नमक डालें और चाहें तो थोड़ा सा दूध, काजू पेस्ट, क्रीम और चीनी डाल कर आंच मीडियम कर दें और इसको थोड़ी देर अच्छे से चलाएं। अब फ्राइगं पैन को कवर करें और उसको लो फ्लेम पर पांच मिनट तक पकने दे और हटा दें। अब आपकी डिश पक कर तैयार हो चुकी है, इसको गर्मागर्म रोटी या फिर चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
