नाश्‍ते में खाइये पनीर और पालक के पराठे

नाश्‍ते में अगर पराठा मिल जाए तो स्‍वाद आ जाता है। अगर पराठे में पनीर और पालक का मिश्रण हो तो स्‍वाद के साथ साथ सेहत का भी फरक पड़ता है। पनीर और पालक पराठा बनाना बहुत आसान है और स्‍वाद में ये लाजवाब भी होता है। इसे बच्‍चे तो बच्‍चे बडे़ भी बहुत पसंद करेंगे। भरावन के लिये आप पनीर और गोभी को चॉप कर के इसमें मिलाइये और पराठे में भरिये। पनीर और पालक के पराठे को दही या फिर रायते के साथ सर्व किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं पनीर और पालक पराठा बनाने की विधि-

कितने- 6
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

Paneer and Spinach Parathas

सामग्री-

आटे के लिये

  • 1 कप मैदा
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 1/2 कप कटी पालक
  • 1/2 चम्‍मच नींबू का रस
  • 2 चम्‍मच घी
  • 1 चम्‍मच नमक

भरावन के लिये

  • 3/4 कप घिसी हुई पनीर
  • 3/4 कप गोभी
  • 2 चम्‍मच कटी धनिया
  • 3 मिर्च

पकाने के लिये

  • घी

विधि-

  • एक मिक्‍सी में पालक, नींबू का रस और 2 चम्‍मच पानी डाल कर पीस लें।
  • अब दोनों आटे में नमक मिला कर उसमें घी डालें।
  • मिक्‍स करने के बाद उसमें पालक का पेस्‍ट डालें और आटा सान लें।
  • अब आटे को 6 भाग में बांटे।
  • आटे की लोई को बेल कर उसके बीच में पनीर की स्‍टफिंग भरिये और पराठा बेल लीजिये।
  • अब तवे को गरम कर के उस पर पराठे डालें और घी से सेंके।
  • इसी तरह से दूसरे पराठे बनाइये और जब तैयार हो जाए तो दही के साथ सर्व कीजिये।

Story first published: Monday, September 23, 2013, 10:33 [IST]
Desktop Bottom Promotion