Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
दीवाली पर बनाइये स्पेशल पनीर टिक्का मसाला
अगर उत्तर भारत की कुजीन की बात की जाए तो यहां पर भारत का सबसे बेहतरीन व्यंजन खाया जाता है। ना केवल नॉन वेजिटेरियन बल्कि वेजिटेरियन रेसिपी भी बराबर की जाकेदार होती हैं। चाहे कोई भी त्योहार है अगर आप उस दिन पनीर बनाएंगी तो आपके घर वाले आपकी तारीफें किये बिना नहीं रूकेगें। उत्तर भारत में पनीर की डिश को बहुत पसंद किया जाता है। तो अगर आपको या फिर आपके परिवार में कोई पनीर पसंद करता है तो उसके लिये इस दीवाली पनीर टिक्का मसाला बनाइये।
दीवली पर अगर आपको पनीर टिक्का मसाला बनाना हो तो वह आपके लिये बहुत आसान है। इसे बनाने की विधि इतनी अलग है कि आपने इसके बारे में कभी नहीं सुना होगा। तो आइये जानते हैं कि पनीर टिक्का मसाला कैसे बनाते हैं।
कितने- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
पनीर- 250 ग्राम
टिक्के के लिये-
शिमला मिर्च- 1
टमाटर- 1
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
दही- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
ग्रेवी के लिये-
प्याज- 1
टमाटर- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
कस्तूरी मेथी- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
ताजी क्रीम- 2 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
पानी- 1/2 कप
तेल- 1 चम्मच
विधि-
- पनीर को दही, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और नमक के साथ 20 मिनट के लिये मैरीनेट करें।
- फिर सींक यानी की स्कीवर्स की मदद से पनीर क्यूब्स, शिला मिर्च के क्यूब्स और टमाटर के क्यूब्स को इसके अंदर लगाएं।
- तवा गरम करें, उस पर तेल लगाएं। फिर इस पर स्कीवर्स रख दीजिये और 7 मिनट आंच हल्की कर के पकाइये।
- पनीर को इस तरह से पकाइये कि ये चारों ओर से पक जाए और सब्जियां भी पक जाएं।
- एक बार पनीर और सभी सब्जियां पक जाने के बाद इसे निकाल कर किनारे रख लें।
- पैन में तेल गरम करें, जीरा और पिसी प्याज डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 2 मिनट भूनें।
- उसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें।
- फिर टमाटर प्यूरी डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- कस्तूरी मेथी को अपनी हथेलियों के बीच में रख कर मसल लें और उसे भी इसमें डालें।
- अब आखिर में नमक और पानी डाल कर पकाएं।
- अब ताजी क्रीम डाल कर मिक्स करें और ग्रेवी को गाढी होने दें।
- अब उसमें पनीर और अन्य भूनी हुई सब्जियों को सींक से निकाल कर उस ग्रेवी में डालें।
- ग्रेवी को कुछ देर के लिये पकाएं और कटी हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications