Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
नाश्ते में बनाइये पराठा रोल
ब्रेकफास्ट अगर पेट भरने वाला हो तो पूरे दिन काम करने की शक्ति प्राप्त हो जाती है। ऐसा नाश्ता जिसे बनाने में भी आसानी हो और खाने में भी स्वादिष्ट लगे, हर किसी को पसंद आता है इसलिये आज हम आपको पराठा रोल बनाना सिखाएंगे। यह बहुत ही पौष्टिक है क्योंकि इसमें बहुत सारी सब्जियां मिलाई जाती हैं। आप चाहें तो इसे बना कर अपने बच्चों के टिफिन में भी रख सकती हैं। वे इसे बहुत पसंद करेगें क्योंकि इसमें रंग-बिरंगी शिमला मिर्च मिली होती है। तो आइये देखते हैं पराठा रोल बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 1
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
1 गेंहू का पराठा
50 ग्राम बारीक कटी गाजर
50 ग्राम बारीक कटी लाल शिमला मिर्च
50 ग्राम पत्ता गोभी
50 ग्राम कार्न के दाने
1/2 चम्मच जीरा
1 कटी प्याज
20 ग्राम टमाटर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच धनिया पत्ती
50 ग्राम बटर
विधि-
- सबसे पहले गाजर, कार्न और पत्ता गोभी को भाप में पका लें। फ्राई पैन में बटर डालें और बाद में जीरा डाल कर हल्का भूने।
- जब जीरा हो जाए तब उसमें कटी प्याज डाल कर पकाएं। उसके बाद, शिमला मिर्च, टमाटर डाल कर 15 सेकेंड तक भूने। फिर सारी सब्जियों को डालें और पकाएं।
- जब सारी सब्जी तैयार हो जाए तब पराठे के बीच में उसे भरे और मसाले छिड़क कर रोल बना लें। अब सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
