Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
गुजराती डिश: पोहा थेपला बनाने की विधि
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट का समय हो या फिर लंच का, पराठे तो कभी भी खाए जा सकते हैं। अगर आप या आपके परिवार में किसी को पराठे बेहद पसंद हैं तो उनके लिये आलू और मूली का नहीं बल्कि पोहे का पराठा बनाएं। पोहे का पराठा एक गुजराती डिश है जो कि लोगों को बेहद पसंद आती है।
Use Swiggy coupons & have flat 20% off on Samosas, Rolls and Burgers
आज हम आपको पोहा थेपला बनाना सिखाएंगे जो कि पोहे को मिला कर बनाया जाता है। पोहा थेपला चटनी, अचार या फिर चाय के साथ सर्व किया जा सकता है। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि।

सामग्री-
- गेहूं का आटा- 1 कप
- पोहा- 1/2 कप
- हल्दी- 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- धनिया- 2 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- चुटकीभर
- जीरा- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- आटा गूथने के लिये
विधि -
- सबसे पहले पोहे को धो कर हल्के गरम पानी में 10 मिनट के लिये भिगो दें। फिर उसे निचोड़ कर एक प्लेट में किनारे रख दें।
- एक कटोरे में भिगोया पोहा ले कर उसमें बाकी की सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। साथ ही कटी हुई हरी धनिया भी डाल दें।
- उसके बाद इसे अच्छी तरह से गूथ लें।
- इसे थोड़ा कठोर ही गूथे, नहीं तो आप इसे आसानी से बेल नहीं पाएंगी।
- अब आटे की लोइयां तोड़ कर उससे रोटी तैयार करें।
- उसके बाद गरम तवे पर तेल लगा कर मध्यम आंच पर पराठे को कम तेल लगा कर दोनों ओर सेंके।
- जब पराठा दोनों ओर सिक जाए तब तवे से इसे उतार कर चटनी, अचार या चाय आदि के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
गुजराती डिश: पोहा थेपला बनाने की विधि
Story first published: Thursday, March 31, 2016, 12:00 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2016



Click it and Unblock the Notifications