Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
प्रोटीन से भरा लौकी का रायता
Veg
oi-Staff
लौकी की सब्जी काफी पौष्टिक होती है और इसे गर्मियों में खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। आज हम आपको लौकी का रायता बनाना सिखाएंगे जो कि काफी पौष्टिक और टेस्टी होता है।
इस रायते में प्याज, अदरक, हरी मिर्च और मूंगफली के दाने मिलाए जाते हैं, जिससे इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। रायते में दही की वजह से प्रोटीन बढ़ जाता है इसलिये इसे दोपहर के खाने के साथ लिया जा सकता है। अब आइये जानते हैं लौकी का रायता बनाने की विधि।

सामग्री-
- 1 कप लौकी/दूधी
- 1/4 कप स्लाइस प्याज
- 1/4 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 चम्मच बारीक कटी अदरक
- 1 कप ताजी दही
- 3 चम्मच रोस्ट और दरदरी पिसी मूंगफली
- 1 चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच राई
- 7 से 8 कडी पत्ते
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- लौकी, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और 3/4 कप पानी मिला कर एक नॉन स्टिक पैन में डाल कर ढक्कन लगा कर 10 मिनट के लिये मध्यम आंच पर पकाएं।
- इसे बीच बीच में चलाती रहें और जब पानी सूख जाए तब गैस बंद कर के इसे किनारे रख दें।
- फिर इस मिश्रण को एक बडे़ कटोरे में दही, पिसी मूंगफली और नमक मिला कर किनारे रख दें।
- अब हम छौंकने की सामग्री तैयार करेंगे। इसके लिये एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करेंगे और उसमें राई डालेंगे।
- उसके बाद इसमें कडी पत्ते डाल कर छौंक तैयार करेंगे।
- फिर इसे दही और लौकी के मिश्रण में मिला देंगे।
- आपका लौकी रायता तैयार हो चुका है, इसे गरमा गरम खाने के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
प्रोटीन से भरा लौकी का रायता
Story first published: Wednesday, March 9, 2016, 13:01 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2016



Click it and Unblock the Notifications
