Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
मुंह में स्वाद भर दे यह पंजाबी मेथी मलाई मटर
मेथी मलाई मटर एक नॉर्थ इंडियन डिश है जो, आपके परिवार में सभी के मुंह में पानी भर देगी। यह टेस्ट में मलाईदार होती है, जिसमें आपको बिल्कुल भी मसाला पता नहीं चलेगा। आप इसे पराठे, नान या राइस के साथ सर्व कर सकती हैं।
अगर आपके घर पर पार्टी हो, तब इसे एक शाही व्यंजन के तौर पर सर्व कर सकती हैं। बाजार से हरी ताजी मेथी लाइये और संडे या किसी खास दिन इस डिश को बना डालिये।
अगर सर्दी में इस रेसिपी को बनाया जाए तो इसका और भी ज्यादा स्वाद आता है। तो अगर आप कुछ नया ट्राई करने वाली हैं तो, मेथी मलाई मटर की इस रेसिपी को पढ़ना ना भूलें।

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- ताजी मेथी का साग- 2 कप
- उबली मटर- 1 कप
- ताजी क्रीम- 1 कप
- घी या तेल- 1 चम्मच
- पानी- 2 कप
- चीनी- (वैकल्पिक)
- नमक- स्वादअनुसार
पेस्ट बनाने के लिये सामग्री-
- प्याज- 1, कटी हुई
- जीरा- 1 चम्मच
- लहसुन- 3-4 कलियां
- अदरक- 1 इंच पीस
- हरी मिर्च- 1 या 2
- काजू- ½ कप
गर्निश करने के लिये सामग्री-
- थोड़ी सी धनिया पत्ती
पेस्ट बनाने की विधि -
- सबसे पहले एक मिक्सर में पेस्ट वाली सभी सामग्रियां मिक्स कर के थेाड़ा सा पानी डाल कर चला कर पेस्ट बना लें।
मटर मेथी मलाई बनाने की विधि
- एक कढाई या पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें।
- फिर उसमें यह तैयार किया हुआ पेस्ट डालें और 7-8 मिनट तक पकाएं।
- जब इसमें से अच्छी सी महक आने लगे तब, इसे चलाएं और इसमें थोडा सा पानी डालें जिससे पेस्ट कढाई से चिपके नहीं।
- कटी हुई मेथी साग और ¼ कप पानी डालें। पानी की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं।
- इसे मिक्स कर के गैस की आंच को धीमा कर दें और 10 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें उबली हुई मटर और मलाई डालें और 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- फिर इसमें शक्कर और नमक मिलाएं ।
- आखिर में इसे कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें और नान या फिर पराठे के साथ गरमा गरम सर्व करें।
नोट: अगर आप फ्रिज में रखी हुई मलाई प्रयोग करने जा रही हैं तो, उसे फ्रिज से कुछ मिनटो पहले निकाल कर अच्छी तरह से फेंट लें। इस सब्जी में गरम दूध की मलाई या फिर बिना फेंटी हुई मलाई ना डालें, नहीं तो क्रीमी टेक्सचर नहीं आगएा। आप चाहें तो अमूल की फ्रेश क्रीम का प्रयोग कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
