Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
घर पर एक बार जरुर ट्राई करें काबुली
Veg
oi-Staff
आज हम आपको एक ज़रा सी हट कर चावल की रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जिसे काबुली बिरयानी या फिर चना दाल बिरयानी कहते हैं। यह एक हैदराबादी रेसिपी है जिसे वहां के लोग काफी पसंद करते हैं। खाने में यह बिल्कुल दाल चावल जैसी लगती है मगर इसमें ढेर सारे मसालों का प्रयोग किया जाता है।
इसमें बिल्कुल भी नॉन वेज नहीं पड़ता। यह पूरी तरह से शाकाहारी डिश है जो कोई भी अपने घर पर बना सकता है। अगर आपको कुकिंग का शौक है तो आपको इसे घर पर एक बार जरुर बनाना चाहिये। आइये जानते हैं काबुली बनाने की रेसिपी:

पकाने में समय- 50 मिनट + भिगोने का समय
सामग्री -
- 250 ग्राम भिगोया बासमती चावल
- 3-4 हरी इलायची
- 2 दाल चीनी
- 3-4 लौंग
- 2 चममच तेल
- 200 ग्राम भिगोई चने की दाल
- 250 एम एल दही
- 1 चम्मच काली मिर्च के दाने
- नमक
- 2 बड़ी इलायची
- 1 चम्मच शाही जीरा
- 2 चम्मच हरी मिर्च
- 8-10 पुदीने की पत्ती
- 1 चम्मच हल्दी पावडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 2 चम्मच देसी घी
विधि -
- सबसे पहले एक बरतन में थोड़े पानी में हरी इलायची, दालचीनी, लौंग, तेल और नमक उबालिये।
- फिर इसमें भिगोए हुए चावल डाल दीजिये।
- अब भिगोया हुआ चना, दही, काली मिर्च के दाने, हरी और बड़ी इलायची, पुदीने की पत्ती, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर एक साथ मिक्स कीजिये।
- एक दूसरे पैन में एक लेयर तैयार कीजिये, जिसमें उबला चावल और चले की दाल वाला मिश्रण फैलाइये।
- फिर इस पर देसी घी डालिये और पकने के लिये छोड़ दीजिये।
- जब चावल अच्छी हरह से पक जाए तब इसे प्लेट पर निकाल कर ऊपर से पुदीने की काट कर गार्निश कीयिजे।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
