Latest Updates
-
Jodhpur Spicy Snack Mirchi Bada Recipe: घर पर बनाएं जोधपुर का मशहूर चटपटा मिर्ची बड़ा -
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत, क्या सच हुई 2026 को लेकर बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
कौन है ढोंगी इंजीनियर बाबा? जो गंधर्व विवाह की आड़ में लड़कियों संग करता था घिनौना काम -
भारत के पास है कितना सोना? दुनिया के सबसे बड़े Gold Reserve वाले टॉप-10 देशों की लिस्ट में नंबर 1 कौन? -
90% People Cook This Wrong Chole Bhature Recipe: अब घर पर पाएं बाजार जैसा स्वाद -
Khan Sir Family-Net Worth: कौन-कौन है खान सर के परिवार में? जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं आपके चहेते शिक्षक -
आज है विभुवन संकष्टी चतुर्थी; विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे सभी संकट -
4 जून को केरल में दस्तक देगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें उत्तर भारत में कब बरसेंगे बादल -
किन लोगों को भूलकर भी नहीं चलानी चाहिए साइकिल, फायदे की जगह हो सकता है बड़ा नुकसान -
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान
जायका लें लखनऊ के विख्यात वेज शामी कवाब का

4 - 6 लोगों के लिये, समय 20 मिनट।
सामग्री- (मुख्य मिश्रण के लिए)
100 ग्राम भीगा हुआ साबुत सोयाबीन, 3 बड़े चम्मच भीगी हुई चने की दाल, 6 काली मिर्च के दाने, 1 बड़ी इलायची, 1 छोटा चम्मच महीन कटी हुई अदरक, 4 बड़े चम्मच खसखस, एक चम्मच धनिया के दाने, १ चम्मच ज़ीरा, 5 दाने लौंग
(ऊपर लिखी गयी सभी चीज़ें आधा प्याला पानी के साथ प्रेशर कुकर में धीमी आँच पर गलाएँ और ठंडा कर के मिक्सी में बारीक पीसें)
आधा प्याला प्याज़ बारीक कटी हुई, 4 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया, 2 बड़े चम्मच महीन कटी हुई पुदीने की पत्तियाँ, स्वादानुसार हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला, 1 उबला कद्दूकस किया हुआ आलू, आधे नीबू का रस, तलने के लिए तेल, ब्रेड का चूरा
विधि-
सबसे पहले एक बरतन में कवाब की मुख्य सामग्री में प्याज़, धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, नमक, चाट का मसाला, कसा हुआ उबला आलू और नीबू का रस ठीक से मिलाएं । जब सब कुछ ठीक प्रकार से मिल जाए तब उस मिश्रण की भली प्रकार से टिक्कियां बनाए। ध्यान रखिएगा कि हर टिक्की एक ही साइज की हों। अब उन्हें ब्रेड के चूरे में लपेट दें और गरम कढ़ाई में धीरे धीरे छोड़े। इसको आप तवे के ऊपर हल्का तेल लगा कर धीमी आँच पर भी सेंक सकती हैं। लीजिए तैयार है आपका गरम गरम कवाब। अब इसे हरी चटनी के साथ परोसें।



Click it and Unblock the Notifications