Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
डिनर पर बनाएं यह स्पैनिश राइस
Veg
oi-Staff
इस शाम जब आप यह सोंचने बैठें कि आज रात को डिन में परिवार वालों के लिये क्या बनाना है तो, चिंता ना करें। क्योंकि हम आपको बताएंगे कि स्पैनिश राइस किस तरह से बनाया जाता है। यह स्पैनिश राइस खाने में भी टेस्टी होता है और बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। यह स्पैनिश राइस वैसे तो वेजिटेरियन रेसिपी है पर अगर आप इसमें चिकन के टुकड़े भी मिक्स कर देगीं तो यह खाने में और भी ज्यादा लाजवाब लगेगा।
तो अगर आपके घर वाले नॉन वेज खाना पसंद करते हैं तो, आप इस विधि को भी ट्राई कर सकती हैं। फिलहाल हम आपको अभी स्पैनिश राइस रेसिपी बनाने की विधि बताएंगे जिसे आप डिनर के वक्त बना सकती हैं।

कितने- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट
सामग्री-
- चावल- 2 कप
- प्याज- 1
- बटर- 1/2 कप
- टमाटर - 2
- पानी- 3 कप
- लहसुन- 2
- लौंग- 2
- लाल मिर्च- 2
- मिर्च- 1 चुटकी
- चीज- 1/2 कप
- चैरी- 6
- तेल- 2 चम्मच
TRY THIS: बटर एंड कैप्सिकम राइस
विधि-
- गहरे पैन में हल्का तेल डाल कर गरम करें, फिर उसमें कटी प्याज डाल कर गोल्ड ब्राउन करें।
- जब प्याज फ्राई हो जाए तब उसमें बटर डालें और लगातार चलाएं जिससे वह पिघल जाए।
- अब उसमें लहुसन कूच कर डालें और मिक्स करें। थोड़ी देर के बाद चावल डाल कर फ्राई करें।
- अब कटे टमाटर, मिर्च, लौंग और लाल मिर्च डाल कर फ्राई करें।
- जब चावल मसाले के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसमें पानी डालें और कुछ मिनट पकने दें।
- जब पानी में उबाल आ जाए तब आंच को धीमा कर दें और पैन को ढंक दें।
- 20 मिनट के बाद चावल में नमक डाल कर चलाएं और ऊपर से चीज़ डालें।
- अब इसे चैरी से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Spanish Rice Recipe For Dinner
Story first published: Saturday, February 1, 2014, 19:01 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2014



Click it and Unblock the Notifications
