Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
स्पाइसी पनीर टिक्का
Veg
oi-Staff
पनीर एक ऐसी चीज है जिसे सभी लोग पसंद करते हैं। पनीर को आप किसी भी प्रकार की ग्रेवी के साथ मिक्स कर सकती हैं। आज दुपहर के समय जब आप खाना पकाएं तो उसमें से एक पनीर टिक्का को जरुर शामिल करें। स्पाइसी पनीर टिक्का को आप दाल चावल के साथ भी सर्व कर सकती हैं। पनीर टिक्का को पकाना बहुत ही सिंपल है और बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। अगर आपको मिर्ची खाना बहुत पसंद है तो आप इसमें बहुत सारी मिर्ची बढा सकती हैं। आइये जानते हैं कि स्पाइसी पनीर टिक्का बनाया कैसे जाता है।
कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
- पनीर- 250 ग्राम
- दही- 1 कप
- कटी हुई प्याज- 2
- कटे टमाटर- 2
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- काजू- 2 चम्मच
- टिक्का मसाला - 1 चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- चना मसाला- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- पनीर को क्यूब्स में काट लीजिये।
- पैन में तेल गरम करें, जब वह गरम हो जाए तब उसमें प्याज और टमाटर डाल कर अच्छी तरह से भूनिये।
- फिर उसमें लहसुन और अदरक पेस्ट डाल कर सब्जियों के साथ ही फ्राई कीजिये।
- जब यह पक जाए तब उसमें टिक्का मसाला डाल कर 3 मिनट पकाइये।
- अब उसमें चाट मसाला और चना मसाला डाल कर चलाइये और आंच को धीमा रखिये।
- इसके बाद उसमें दही डाल कर उबालिये।
- जब यह मिश्रण पूरी तरह से पक जाए तब उसमें कटी हुई पनीर डाल कर मिक्स कीजिये।
- 10 मिनट के बाद उसमें काजू , मिर्च और नमक डाल कर मिक्स करें।
- इसे थोड़ी देर और पकाएं और फिर आंच को बंद कर दें।
- पनीर को कटी हुई प्याज या फ्राई किये हुए शिमला मिर्च से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Spicy Paneer Tikka Recipe
Story first published: Thursday, November 21, 2013, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2013



Click it and Unblock the Notifications