Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्प्राउट पुलाव: दिल के लिये फायदेमंद रेसिपी
बेवजह कि टेंशन लेना, खराब लाइफस्टाइल होना, कम व्यायाम करना और खूब सारी अनहेल्दी चीज़े खाने से हम जाने-अनजाने ही दिल की बीमारियों को न्यौया दे रहे हैं। हमारी लाइफ इतनी बिजी हो चुकी है कि हम ध्यान ही नहीं दे पाते हैं कि जो चीज़ हमारे मुंह में जा रही है क्या वो हेल्दी है या नहीं? अगर आप को भी अपने दिल की चिंता हमेशा सताती रहती है और आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं जो दिल के लिये फायदेमंद हो तो, आप स्प्राउट पुलाव बना सकते हैं।
दिल के रोगियों और वे लोग जो अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं उनके लिये यह स्प्राउट पुलाव बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। स्प्राउट्स, मन चाही सब्जियां और कम से कम तेल डाल कर आप इसे तैयार कर सकते हैं।

कितने लोगो के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
बींस- 1/2 कप
मूंग दाल- 1/2 कप (स्प्राउट और उबली हुई)
ब्राउन राइस- 2
फ्रेंच बींस- 4 (चॉप)
टमाटर- 2
प्याज- 1
अदरक- 1
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
जीरा- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें
- अब कटी हुई प्याज डाल कर 5 मिनट भूनें
- फिर अदरक और लहसुन डाल कर 2 मिनट फ्राई करें
- अब इसमें फ्रेंच बींस, शिमला मिर्च, नमक डाल कर 5 मिनट पकाएं। इसे थोड़ी थोड़ी देर पर चलाती रहें।
- फिर इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर 5 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं।
- इसके बाद इसमें स्प्राउट्स और मूंग दाल डाल कर अच्छी प्रकार से मिक्स करें।
- अब इसमें ब्राउन राइस डाल कर हल्के से मिक्स करें।
- फिर इसमें नमक डाल कर 2-3 मिनट पकाएं।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद करें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
