Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खट्टा मीठा नींबू का अचार
Veg
oi-Staff
खाने के साथ अगर अचार ना हो तो खाने का मजा बेस्वाद हो जाता है। अगर आपको नींबू का अचार पसंद है तो आपको इसका खट्टा मीठा अचार भी खूब भाएगा। जी हां, आप इसे घर पर आराम से बना सकती हैं और पूड़ी पराठे या दाल-चावल के साथ खा सकती हैं।
नींबू का यह खट्टा मीठा अचार पीले नींबू से बनाया जाता है। इसे बनाते वक्त एक बात का ध्यान रखें कि इसे बनाने के बाद ही इसमें चीनी मिलाएं नहीं तो नींबू का छिलका काफी देर में मुलायम होगा। आइये देखते हैं नींबू का खट्टा मीठा अचार बनाने की विधि।

तैयारी में समय- 60 मिनट
सामग्री-
- 800 ग्राम - नींबू
- 150 ग्राम - नमक
- 3/4 चम्मच - हल्दी पावडर
- 2.5 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1.5 चम्मच साबुत जीरा
- 1.5 चम्मच मेथी दाना
- 1 चम्मच राई
- 2 चम्मच अदरक
- 1/2 चम्मच हींग पावडर
- 2 कप चीनी
विधि -
- नींबू को धो कर कपड़े से पोछ लें। नींबू पर बिल्कुल भी नमी नहीं रहनी चाहिये।
- फिर नींबू के छोटे छोटे टुकड़े कर लें। (8-12 पीस)
- एक पैन में जीरा, हींग और राई को अच्छी तरह से गोल्डन ब्राउन कलर आने तक रोस्ट कर लें। आंच को धीमा ही रखें। उसके बाद इसे मिक्सी में पीस कर पावडर बना लें।
- फिर एक जार में नमक, हल्दी, हींग, 1.5 चम्मच नींबू का रस और पिसे मसाले एक साथ मिक्स कर के साथ में ही नींबू के पीस डालें।
- उसके बाद जार को लगभग एक महीने तक ढंक दें, जिससे नींबू का छिलका मुलायम हो जाए। जार को दिन में एक बार हिला दें जिससे नमक अच्छी तरह से मिल जाए।
- एक महीने के बाद जब नींबू का छिलका मुलायम हो जाए तब उसमें शक्कर और घिसा अदरक मिलाएं।
- फिर जार को मुंह एक कपडे़ से बांध कर धूप में कुछ घंटो के लिये रख दें। ऐसा कुछ हफ्तों तक करें, जब तक कि शक्कर गल ना जाए और सीरप गाढा ना हो जाए।
Comments
English summary
खट्टा मीठा नींबू का अचार
Story first published: Tuesday, March 15, 2016, 11:47 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2016



Click it and Unblock the Notifications
