Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टोफू चिली: सिंगापुर स्टाइल में
टोफू स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत ही अच्छा होता है। आज हम आपको टोफू चिली रेसीपी बनाना सिखाएंगे जो कि सिंगापुर की खास स्टाइल में तैयार की गई है। इसे साइड डिश बना कर रोटी के साथ खाइये तो मजा ही आ जाएगा। अगर आपको चिंता है कि इसको खा कर कहीं आपका वजन ना बढ़ जाए तो इसकी भी फिक्र करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि यह बहुत ही पौष्टिक है। तो देर किस बात की आइये बनाते हैं यह टेस्टी और तीखी टोफू चिली रेसीपी।

लोगों के लिये- 2-3
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
टोफू- 500 ग्राम
प्याज- 2-3
स्प्रिंग अनयिन- 2
शिमला मिर्च- 1
टमैटो प्यूरी- ½ कप
हरी मिर्च- 4-5
अदरक- 1 इंच
लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
चिली सॉस- 2 चम्मच
टमैटो सॉस- 1 चम्मच
सिरका- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
हरी धनिया- कटी हुई
विधि-
1. एक कढाई में तेल गरम करें और प्याज, शिमला मिर्च, अदरक और लहसुन पेस्ट डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
2. अब नमक, काली मिर्च पाउडर, स्प्रिंग अनयिन और बीच से कटी हुई हरी मिर्च डालें और एक मिनट तक चलाएं।
3. अब कढाई में टमैटो प्यूरी, टमैटो सॉस, चिली सॉस, लाल मिर्च पाउडर और सिरका डाल कर मिक्स करें। इसको तब तक उबालें जब तक टमैटो प्यूरी पूरी तरह से गाढी ना हो जाए। फिर इसमें टोफू डालें और हल्के हाथों से चलाएं जिससे टोफू टूटे नहीं।
4. आपका टोफू चिली अब तैयार है। अगर आपको इसे सूखा खाना है तो इसके सॉस को और गाढा कर के सुखा लें। फिर इसे रोटी के साथ या फिर नूडल्स के साथ खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
