Latest Updates
-
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
स्वाद में लाजवाब टोफू मटर
टोफू देखने में बिल्कुल पनीर की ही तरह होता है लेकिन स्वाद में थोड़ा अलग होता है। आप इससे कटलेट, सब्जी या फिर पुलाव में डाल कर खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। आज हम आपको टोफू मटर की सब्जी बनाना सिखा रहे हैं।
यह सब्जी बिल्कुल पनीर की सब्जी की ही तरह बनाई जाती है पर फर्क केवल इतना होता है कि इसमें पनीर नहीं टोफू प्रयोग किया जाता है। तो आइये दोस्तों, देखते हैं टोफू मटर को बनाने की विधि को।

सामग्री-
टोफू - 250 ग्राम (छोटे टुकडो़ में कटे हुए)
मटर - 1 कप
टमाटर - 2
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच
मलाई - 1/2 कटोरी
तेल - 3-4 चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/4 चम्मच से कम
नमक - स्वादानुसार
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि -
1. सबसे पहले मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को पीस लीजिये, उसके बाद दुबारा उसमें मलाई मिला कर पीसिये।
2. अब एक पैन में तेल डाल कर चौकोर कटे हुए टोफू के टुकडो़ को भूरा होने तक तल लीजिये और प्लेट में निकाल कर रख लीजिये।
3. अब पैन के बचे गरम तेल में जीरा डालिये। उसके थोड़ी देर बाद हल्दी, धनियां पाउडर, मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से 3-4 बार चलाकर भूनिये, फिर आपने जो मसाला पीस कर तैयार किया है उसे डालिनये और जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ दे तब तक उसे भूनिये।
4. अब मसाले में मटर, नमक और पानी डालें। जब उबाल आने लगे तब उसमें टोफू के टुकडे़ डालिये और फिर उबालिये। आपकी टोफू मटर सब्जी खाने के लिये बिल्कुल तैयार है। सब्जी के ऊपर से कटी हुई हरी धनिया छिडकिये और रोटी या चावल के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
