Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
खाने में लाजवाब तिरंगा पनीर सैंडविच
हमारा भारतीय ध्वज हमारे लिये प्रेरणादायक है। बच्चे हों या फिर बूढ़े, हर किसी को अपने तिरंगे से अत्यंत प्यार है। इस गणतंत्र दिवस पर क्यूं ना कुछ हट कर किया जाए और अपने परिवार वालों को एक सुंदर सा सरप्राइज दिया जाए। क्यूं ना हम अपनी खुशी को अपने खाने से दिखाएं।
अगर ऐसा है तो हम आपको तिरंग सैंडविच बनाना सिखाएंगे जो देखने में बिल्कुल भारत के तिरंगे जैसा दिखता है। इस सैंडविच में हरे, नारंगी और सफेद रंग साफ झलकते हैं। यह ट्राई कलर सैंडविच देखने में काफी लजीज लगता है और स्वाद में भी काफी लाजवाब है। इसे देख कर बच्चों के मुंह में तुरंत ही पानी आ जाएगा। तो चलिये देखते हैं ट्राई कलर सैंडविच बनाने की विधि।
फ्रूट सैंडविच रेसिपी

कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10
सामग्री-
6 ब्रेड स्लाइस
1/2 कप बटर
ग्रीन लेयर के लिये
1/2 कप घिसा पनीर
पुदीना चटनी
नमक- स्वादअनुसार
ऑरेंज लेयर के लिये
1/2 कप घिसी गाजर
2 चम्मच मयोनीज़
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले ब्रेड की स्लाइस पर बटर लगा कर किनारे रखें।
- हरे लेयर के लिये एक कटोरे में पनीर, पुदीना चटनी और नमक मिक्स करें।
- दूसरे कटोरे में घिसी गाजर, मायोनीज और नमक मिक्स करें।
- ब्रेड स्लाइस पर हरा लेयर बिछाएं
- अब एक दूसरी ब्रेड रखें और उसके ऊपर ऑरेंज लेयर बिछाए़ं।
- फिर तीसरी ब्रेड स्लाइस रखें।
- चाकू की सहायता से इन्हें एक साथ काटें।



Click it and Unblock the Notifications