Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इफ्तारी में खाएं वेजिटेबल शिकमपुरी कबाब
इसमें बारीक पीसी हुई सब्जियां, पनीर और खोया का अनोखा मेल इसके स्वाद को ओर ज्यादा बना देते हैं।
Veg
oi-Staff
By Seema Rawat
रोजे के महीनें इफ्तार के समय में कई तरह के पकवान बनते है। आज हम आपको इफ्तारी के लिए वेजिटेबल शिकमपुरी कबाब की रेसिपी बता रहे है। इसे खाकर पुराने जमाने के शाही व्यंजनों का स्वाद ताजा हो जाएगां। इसमें बारीक पीसी हुई सब्जियां, पनीर और खोया का अनोखा मेल इसके स्वाद को ओर ज्यादा बना देते हैं।

सामग्री
- एक कप कटी हुई और आधी उबली हुई मिली-जुली सब्जियां (गाजर , फूलगोभी , फण्सी आदि।)
- तीन चौथाई कप उबले , छिले और मसले हुए आलू
- एक टी-स्पून तेल
- आधा कप स्लाईस्ड प्याज़
- एक टेबल-स्पून घी
- एक टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
- एक चौथाई टी-स्पून हल्दी पाउडर
- एक टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादअनुसार
- 2 टेबल-स्पून कटा हुआ पुदिना
- 2 टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया
- एक चौथाई कप ब्रेड क्रम्बस्
- आधा कप टी-स्पून इलायची पाउडर
- एक चौथाई कप कसा हुआ पनीर
- एक चौथाई कप मावा
- एक चुटकी ताज़ी पीसी हुई कालीमिर्च
- तेल (तलने के लिए )
विधि
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, प्याज़ डालकर धिमी आँच पर 5 से 7 मिनट या प्याज़ के हलका भुरा होने तक भुन लें। एक तरफ रख दें।
- मिली-जुली सब्जियां और आलू को मिलाकर मिक्सर में पीसकर दरदरा मिश्रण बना लें। एक तरफ रख दें।
- पैन में घी गरम करें और शाहज़ीरा डालें।
- जब बीज चटकने लगे, अदरक, हरी मिर्च, पीसा हुआ मिश्रण, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 2-3 मिनट तक भुन लें।
- पुदिना और धनिया डालकर और एक मिनट तक भुन लें।
- आंच से हठाकर मिश्रण को ठंडा होने दें।
- पनीर, मावा और भुरे किये हुए प्याज़ और ब्रेड क्रम्ब्स् डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मिश्रण को २० बराबर भाग में बाँटकर, हर एक भाग के चपटे अंडाकार कबाब बना लें।
- नॉन-स्टिक पॅन गरम करें और थोड़े तेल का प्रयोग कर, हर एक कबाब को दोनोतरफ सुनहरा होने तक पका लें या बार्बेक्यू में पकने तक पका लें।
- तेल सोखने वाले कागज़ पर निकालकर गरमा गरम परोसें।
Comments
English summary
Vegetable Shikampuri Kebab
Story first published: Tuesday, May 30, 2017, 15:13 [IST]
Other articles published on May 30, 2017



Click it and Unblock the Notifications
