Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
सावन के महीने में इन वेजिटेरियन सब्जियों का लें आनंद
करी के बिना भारतीय थाली पूरी ही नहीं होती। सूखी सब्जी के साथ हमेशा लोग एक तरी वाली सब्जी या यूं कहें कि करी बनाना और खाना पसंद करते हैं। लेकिन हर दिन तो एक ही सब्जी नहीं बनाई जा सकती। ऐसे में आपको हर दिन एक नई करी सब्जी बनाने के लिए एक्सपेरिमेंट करना पड़ता है, ताकि आप एक नया स्वाद और सब्जी तैयार कर सकें।
भारत में करी आमतौर पर सब्जियों के साथ तैयार की जाती है। लेकिन जब आप सब्जियों से ऊब जाते हैं, तो आप कई अन्य विकल्प जैसे दाल व चने आदि पर भी विचार कर सकते हैं। आमतौर पर करी बनाते समय महिलाएं वेज और नॉन-वेज दोनों ही तरह की करी बनाकर हर दिन कुछ नया ट्राई करने की कोशिश करती हैं। लेकिन अब सावन का महीना है और ऐसे में आप यकीनन केवल वेजिटेरियन फूड ही खाना चाहेंगी तो अपनी थाली में वैरायटी लाने के लिए आप अलग-अलग तरह की करी बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ अलग और डिलिशियस करी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको सावन के महीने में जरूर बनाना चाहिए।

ढोकर दालना
यह चना दाल से बनने वाली एक करी रेसिपी है, जिसमें चना दाल को पहले स्टीम्ड, फ्राई किया जाता है और फिर मसालेदार ग्रेवी में उबाला जाता है। यह उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो प्याज और लहसुन खाने से परहेज करते हैं क्योंकि यह व्यंजन पूरी तरह शाकाहारी है। इस शाकाहारी व्यंजन का सेवन अक्सर लोग विभिन्न हिंदू व्रतों या उपवासों के दौरान भी करना पसंद करते हैं।

हरियाली लौकी की सब्जी
अगर आपके घर में लोग लौकी की सब्जी नहीं खाते हैं तो आप एक बार हरियाली लौकी की सब्जी बनाकर सर्व कीजिए। हरियाली का मतलब हरा होता है और यह करी भी अन्य करी से काफी अलग हरे रंग की होती है। लौकी के साथ धनिया और पुदीने की पत्तियों से यह सब्जी यकीनन आपके टेस्ट बड को शांत करेगी।

दही अरबी
दही अरबी एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप सावन के महीने में, खासतौर से व्रत के दौरान आसानी से बनाकर खा सकते हैं। अरबी बेहद पौष्टिक होती है और उपवास के दौरान ऊर्जा प्रदान करती है। वहीं इस करी रेसिपी को बनाते समय इसमें दही भी डाली जाती है, जो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। हेल्दी होने के साथ-साथ यह बेहद ही चटपटी व डिलिशियस होती है।

मोर कुज़ाम्बु
मोर का अर्थ है छाछ और कुझाम्बु का अर्थ है स्टू। इस तरह इस रेसिपी में स्टू को छाछ और कुछ अन्य मसालों के साथ तैयार किया जाता है जो इस रेसिपी को एक नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाते हैं। इस तरह, अगर आप कुछ डिफरेंट बनाना और खाना चाहते हैं तो ऐसे में एक बार मोर कुज़ाम्बु बनाएं।

दूधी कोफ्ता
दूधी वास्तव में लौकी की सब्जी है और इसलिए दूधी कोफ्ता वास्तव में लौकी से बनाए जाने वाले कोफ्ते हैं, जिसमें लौकी को कद्दूकस किया जाता है और फिर इससे कोफ्ते तैयार किए जाते हैं और फिर इसे टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है।

हरे मटर और टमाटर की सब्जी
आप हरे मटर और टमाटर की सब्जी एक स्पाइसी साइड डिश है, जिसे आप बेहद आसानी से झटपट बना सकते हैं। अगर आप रोज की सब्जी से बोर हो गए हैं तो इसे बनाकर रोटी या चावल के साथ खाएं।

सब्जी कढ़ी
कढ़ी एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है जिसे हर घर में बनाया जाता है। इसे बेसन और खट्टी दही की मदद से तैयार किया जाता है। कढ़ी की खासियत यह है कि देश के अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। गुजराती कढ़ी और पंजाबी कढ़ी खाना लोग सबसे अधिक पसंद करते हैं।

राजस्थानी राम चाने
बेसन के गट्टे के बारे में बहुत से लोग जानते हैं, लेकिन बेसन से एक ऐसी ही तरह की सब्जी बनाई जाती है जिसे राम चने कहा जाता है जो बहुत लोकप्रिय नहीं है लेकिन स्वाद में लाजवाब है। यदि आप सावन में पूरी तरह से शाकाहारी करी बनाना चाहती हैं तो ऐसे में इसे बनाते समय प्याज और लहसुन का इस्तेमाल करने से परहेज करें।

केले के कोफ्ते
केले के कोफ्ते की यह विशेष रेसिपी सावन के महीने में खासतौर से बनाई जाती है, जो खाने में बेहद ही डिलिशियस होती है और इसे बिना प्याज और लहसुन के तैयार किया जाता है। कच्चे केले का अनोखा स्वाद इस व्यंजन को शाकाहार का पालन करने वालों के लिए एक बेहतरीन फूड ऑप्शन बनाता है।

टोफू बटर मसाला
टोफू बटर मसाला पनीर बटर मसाला की तरह ही बनाया जाता है। इसे बनाते समय पहले टोफू को तला जाता है और फिर टमाटर-काजू की गाढ़ी ग्रेवी में पकाया जाता है। मसालों का मिश्रण और टोफू का स्वाद टोफू बटर मसाला को सावन महीने के लिए एक बेहतरीन करी रेसिपी बनाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications