Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्यार की एक्सपायरी डेट नहीं होती, बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने ढलती उम्र में शादी कर साबित किया
प्यार की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है और इस बात को साबित किया है बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने, जिन्होंने अपनी ढलती उम्र में अपने प्यार को पाया और उससे शादी की। इसका हाल ही में उदाहरण हैं बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी, जिन्होंने 60 साल की उम्र में आकर दूसरी शादी की है। (Bollywood couples who married late in life) अशीष विद्यार्थी के साथ ही और भी कई सारे एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने 40 साल की उम्र के बाद शादी की।

आशीष विद्यार्थी:
बॉलीवुड के कई सारे अलग-अलग कैरेक्टर के रोल प्ले करने वाले बेहतरीन एक्टर अशीष विद्यार्थी को 60 साल की उम्र में अपना प्यार मिला। आशीष विद्यार्थी ने हाल ही में रुपाली बरुआ से शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें काफी ट्रेंड में हैं और वायरल हो चुकी हैं।
नीना गुप्ता:
गजब की बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने पास साल की उम्र में अपना प्यार पाया। साल 2008 में एक प्राइवेट फंक्शन में दिल्ली के बिजनेसमैन विवेक मेहरा के साथ उन्होंने शादी की। इनकी शादी ने ये दिखाया कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता है।
संजय दत्त:
मुन्ना भाई यानि की संजय दत्त ने अपनी लाइफ में कई सारी प्रॉबलम्स देखीं, जिंदगी के उतार चढ़ाव के बीच, संजय दत्त ने तीन शादिया की। फिर 2008 में, उन्होंने मान्यता दत्त से शादी की। मान्यता दत्त से शादी के बाद संजय की जिंदगी में ठहराव आया और दोनों का रिश्ता काफी मजबूत हुआ। जेल से बाहर आने के बाद मान्यता के प्यार ने उनके घावों को जल्दी भरा।
कबीर बेदी:
फेमस एक्टर कबीर बेदी ने परवीन दुसांज से साल 2016 में शादी की। उनकी शादी ने ये साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती।
उर्मिला मातोंडकर:
प्रतिभाशाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने 2016 में बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर के साथ शादी के बंधन में बंधी, उर्मिला ने 40 प्लस होने के बाद शादी करके सबको चौंका दिया था।
प्रकाश राज:
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाले एक्टर प्रकाश राज ने खुद से 14 साल छोटी पोनी वर्मा से दूसरी शादी की। जब पोनी से उन्होंने शादी की तो तब प्रकाश राज की उम्र 48 साल थी।
Image Courtesy- www.instagram.com



Click it and Unblock the Notifications
