Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Chay-Sam Divorce: जानिए सात फेरों के बाद भी क्यों मुकम्मल नहीं हो पाता है प्यार का रिश्ता
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य दोनों ही साउथ के सुपरस्टार हैं और इन दोनों की ऑन-स्क्रीन व ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा ही दर्शकों को पसंद आई। साल 2009 में फिल्म ये मैया चेसवे के सेट पर मिले और फिर साल 2014 में इनके प्यार की शुरूआत हुई। साल 2017 में यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हाल ही में, जब इन दोनों स्टार्स ने तलाक लेने की बात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, तो हर कोई सन्न रह गया। किसी को यह समझ ही नहीं आया कि आखिर यह प्यार भरा जोड़ा अलग कैसे हो गया। इतना ही नहीं, ऐसे कई सेलेब्स कपल है, जिन्होंने लव मैरिज की और एक लंबा वक्त साथ में बिताया लेकिन बाद में उनकी राहें जुदा हो गई। इन परिस्थितियों को देखते हुए मन में यह सवाल आना तो लाजमी है कि आखिरकार ऐसी कौन सी वजहें होती हैं, जो किसी रिश्ते में दरार पैदा करती हैं और यह दरार भी इस हद तक बढ़ जाती है कि उसे भर पाना संभव नहीं होता और अंततः कपल्स अलग हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ वजहों के बारे में-

कम्युनिकेशन प्रॉब्लम
किसी भी रिश्ते की नींव और मजबूती बेहतर कम्युनिकेशन पर ही टिकी होती है। आमतौर पर, जब भी डिवोर्स की बात होती है तो लोग पैसों के बीच सहमति ना होना या फिर कमिटमेंट इश्यू को लेकर बात करते हैं। लेकिन अगर देखा जाए तो यह सभी प्रॉब्लम्स सेंकेडरी हेती हैं और कम्युनिकेशन गैप या आपसी अंडरस्टैडिंग ना होने के कारण ही पैदा होती है। जब एक कपल अपनी प्रॉब्लम्स व प्लानिंग को लेकर एक-दूसरे से बेहतर तरीके से कम्युनिकेट नहीं कर पाते हैं तो उनके बीच समस्याएं होनी शुरू हो जाती है। अगर वह इस कम्युनिकेशन गैप को नहीं भर पाते हैं, तो उनका रिश्ता आखिरकार टूट ही जाता है।

इंटिमेसी ना होना
यह भी एक वजह है, जो कपल्स के बीच दूरी और उनके अलग होने की वजह बनता है। सिर्फ आई लव यू कहना ही आपके प्रेम को प्रदर्शित नहीं करता, बल्कि यह आपके व्यवहार से भी झलकता है। जरूरी नहीं है कि आप एक-दूसरे के साथ बेडरूम में ही समय बिताएं। आपका फिजिकल टच भी बहुत कुछ कहता है। एक-दूसरे को हग करना, किस करना या फिर हाथों में हाथ डालकर बैठना, कुछ ऐसे स्वीट जेस्चर्ज़ हैं, जो कपल्स को एक-दूसरे से कनेक्टेड महसूस करवाते हैं। लेकिन अगर यह फिजिकल डिकनेक्शन हो जाए तो संबंधों में नीरसता इस हद तक आ जाती है कि तलाक होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है।

शादी में पार्टनरशिप ना रह जाना
जब आप एक कपल है तो इसका अर्थ है कि आपकी सभी चीज साझा हैं। लेकिन अगर आप एक रिश्ते में होते हुए भी यह महसूस करते हैं कि आप बिल्कुल अकेले हैं, तो यह समस्या पैदा कर सकता है। भले ही दोनों पार्टनर्स की अपनी-अपनी लाइफ बेहद अच्छी है, लेकिन अब वे बतौर पार्टनर कुछ नहीं करते। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि उनकी भविष्य की प्राथमिकताएं बदल गई हों या फिर उनको अपने रिश्ते में ऐसा कुछ भी नजर ना आता हो, जिसे वह बचा सकते हैं। यही अलगाव और अकेलापन तलाक के लिए पर्याप्त कारण हो सकता है।

इमोशनल सपोर्ट की कमी
एक रिश्ता सिर्फ बेहतर फाइनेंशियल स्टेटस के दम पर नहीं चल सकता। इसके लिए एक-दूसरे को इमोशनली सपोर्ट करना भी बेहद आवश्यक है। लेकिन कभी-कभी कम्युनिकेशन गैप के साथ कपल्स को इमोशनल सपोर्ट में भी कमी का अहसास होता है। उन्हें लगता है कि जैसे कि रिश्ते में उनके होने या ना होने की कोई महत्ता नहीं है। ऐसे में सिर्फ शारीरिक ही नहीं, भावनात्मक दूरियां भी आनी शुरू हो जाती है और एक बार जब एक दूसरे के लिए सहानुभूति और कम्पैशन जीरो हो जाता है तो एक साथ वापस आना बहुत मुश्किल हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
