Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
11 पीरियड से जुड़े सवाल जो अक्सर बॉयफ्रेंड के दिमाग में घूमते रहते हैं ...
पीरियड से ही जुड़े कुछ 11 सवालों के बारे में हम आपको बता रहे है जो अक्सर लड़कों के जेहन में घूमते रहते हैं-
पीरियड्स के बारे में बात करना बेहद संवेदनशील मुद्दा है। ख़ासकर अगर आपका बॉयफ्रैंड। इस बारे में वो अगर आपसे बात करता है तो आपकी निगाहें ज्यादा सर्तक हो जाती हैं कि उसके मन में क्या-क्या बातें है।
आपको बता दें कि लड़कों के मन में कई सारी बातें आती हैं जिन्हें वो थोड़ा ट्वीस्ट करके पूछने की हिम्मत जुटा पाते हैं। ऐसे ही कुछ 11 सवालों के बारे में हम आपको बता रहे है जो अक्सर लड़कों के जेहन में रहते हैं-

1. कैसी हो..... अब कैसा लग रहा है?
दरअसल वो मन में सोचते हैं कि तुम बिस्तर से उठ भी कैसे गई?

2. लड़कियों की बायोलॉजी भी कितनी अलग होती है।
दरअसल वो मन ही मन सोचते हैं कि इतना खून इनके शरीर में आता कहां से है।

3. तुम इन दिनों नहाती कैसे हो? दिक्कत होती होगी?
उनके मन में सवाल उठता है कि लड़कियां इन दिनों जब नहाती होंगी तो क्राइम सीन की तरह हर जगह ब्लड ही ब्लड दिखता होगा।

4. क्या चॉकलेट वाकई में फायदेमंद होती है?
लड़के कभी-कभी सोचते हैं कि क्या लड़कियां वाकई में इन दिनों में चॉकलेट खाकर अच्छा महसूस करती हैं या ये सिर्फ इनका कुछ अलग खाने का तरीका होता है। और अगर ऐसा है तो क्यूं है।

5. कैसे पता चलता है कि पीरियड्स शुरू हो गए हैं?
लड़के सोचते हैं कि लड़कियों को कितना बुरा महसूस होता होगा जब उनकी योनि से ब्लड़ आने लगता होगा और हर पल उन्हें इसके बारे में ही सोचना पड़ता होगा। क्या वो दिन में दस बार सिर्फ इसे ही चेक करने जाती हैं या पहले से पैड लगा लेती हैं।

6. क्या हर समय ये महसूस होता है? वाकई में हर समय?
लड़कों को लगता है कि लड़कियों के मन में इन दिनों हर समय सिर्फ पीरियड्स और पैड की बात ही रहती होगी। ऐसे में वो बाकी के काम कैसे कर पाती हैं।

7. पैड और टैम्पून लगाकर कितना अजीब लगता होगा?
लड़कों को कभी समझ नहीं आता कि पैड या टैम्पून लगाकर लड़कियों को कैसे रिलेक्स लगता है वो इतनी कैसे बैठ भी कैसे लेती हैं। एड वगैरह में इतनी कूल भी कैसे दिखती हैं।

8. सेक्स कैसे कर सकती हैं?
शादी से पहले तक लड़कों की जिज्ञासा बहुत ज्यादा होती है। उन्हें लगता है कि पीरियड्स में सेक्स करने वाली लड़कियां बहुत हॉर्नी होती हैं और खुद को रोक नहीं पाती है। लेकिन क्या ब्लड़ की वजह से कोई दिक्कत नहीं होती?

9. सोती कैसे हैं?
लड़के इसे लेकर अक्सर परेशान भी हो जाते हैं कि एक ही स्थिति में लड़कियां 8 से 9 घंटे तक कैसे सो लेती हैं।

10. क्या करूं?
लड़के आपसे सिर्फ इतना ही पूछते हैं लेकिन दरअसल वो समझ नहीं पाते हैं कि वो आपके लिए क्या ऐसा कर दें कि आप उन्हें इन दिनों में भी ध्यान दे पाएं।

11. ये गुस्सा इतना क्यूं आता है?
लड़के इन दिनों में लड़कियों के बदले व्यवहार को समझ नहीं पाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता है कि ऐसा क्यूं हो रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
