Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ये लीजिए... स्टडी भी कहती हैं कि शादीशुदा लोगों से ज्यादा कुंवारे हैं खुश
हाल ही में हुई एक स्टडी में बताया गया है कि कुंवारे लोग, मैरिड लोगों की अपेक्षा ज्यादा खुश रहते हैं और जीते भी कहीं ज्यादा हैं। आइए जानते है किस वजह से कुंवारे ज्यादा खुश होते हैं।
शादी-शुदा लोगों पर बनने वाले चुटकले तो हर किसी ने पढ़े ही होगे और उनका लुत्फ भी उठाया होता है। शादी होने के बाद कई लोग अक्सर ये बात कहते हैं कि कुंवारे रहने में जो मज़ा है वो शादी के बाद कहां। लेकिन इसी बात को सही साबित किया है एक स्टडी ने।
हाल ही में हुई एक स्टडी में बताया गया है कि कुंवारे लोग, मैरिड लोगों की अपेक्षा ज्यादा खुश रहते हैं और जीते भी कहीं ज्यादा हैं। इसके पीछे उन्होंने ये कारण भी बताएं:

बेहतर सोशल लाइफ -
सिंगल्स की लाइफ ज्यादा बेहतर होती है और उनकी सोशल लाइफ भी अच्छी होती है। सिंगल लोगों के दोस्त भी ज्यादा होते हैं और वो सोशल लाइफ में एक्टिव भी रहते हैं।

ज्यादा धन -
सिंगल लोगों के पास मैरिड लोगों की अपेक्षा ज्यादा पैसे होते हैं और वो कॅरियर में भी ज्यादा ब्राइट होते हैं। साथ ही बैचलर लोग अपने ऊपर ज्यादा खर्च भी करते हैं।

खुद के लिए ज्यादा समय -
सिंगल्स के पास अपने लिए ज्यादा समय होता है जबकि शादी-शुदा लोगों की लाइफ अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में निकल जाती है और वो खुद को वक्त भी नहीं दे पाते हैं।

असली रिश्ते -
सिंगल लोग जिसके साथ भी जुड़ते हैं दिल से जुड़ते हैं। उनका स्वार्थ बहुत कम ही निहित होता है और वो किसी से भी अच्छी दोस्ती करते हैं। साथ ही उनकी रूचि और रूझान भी नवीन होता है। ऐसा उन पर कोई दबाव या दायित्व न होने के कारण होता है।



Click it and Unblock the Notifications
