Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
अरैंज मैरिज के लिए हर इंडियन लड़की जरुर टकराएंगी ऐसे लड़कों से
हमारे देश में शादी के लिए मैचमेकिंग का कॉन्सेप्ट बहुत ही ज्यादा पॉप्युलर है। जहां हमारे घर के बड़े बूढ़े मिलकर लड़का और लड़की को कुंडली, शिक्षा, कद काठी और रंग के आधार पर एक दूसरे से तुलना करके फैसला लेते है कि ये एक अच्छी जोड़ी बन सकती है। बेशक इनमें से एक भी ये गुण ये बात निर्धारित नहीं करती है कि आप ये सारी खूबियां होने के बाद भी एक अच्छे इंसान और एक अच्छे जीवन साथी बन सकते हैं या नहीं।
हालांकि अरैंज मैरिज की प्रक्रिया कभी कभी बहुत ही जटिल लगती है लेकिन कभी-कभी, यह आपके लिए बहुत ही हास्यप्रद भी हो सकती है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं कि एक इंडियन सोसायटी में परफेक्ट दूल्हा ढूंढते हुए आप कैसे कैसे लड़कों से टकरा सकती है।
जो हर चीज को बारीकी से तोलमोल करने वाले
आपको यकीन नहीं होगा लेकिन आज भी ऐसे लड़के है जो एक लड़की को सूई के पैमाने पर रखकर देखते है। ऐसे लड़कों की अपनी होने वाली पत्नी से आवास्तिवक सी उम्मीदें होती है। वो कैसे भी हो लेकिन उन्हें लड़कियां 100 में से 100 चाहिए। ये लड़के एक छोटी सी बात पर भी लड़कियों के रिश्तों को खारिज करने में देर नहीं करते है। ऐसे लड़के भविष्य में छोटी सी भूल होने पर शादी तोड़ने में भी देर नहीं लगाते है।
इंटरव्यू लेने वाले
हालांकि अरैंज मैरिज के लिए एक दूसरे को जानने के लिए सवाल जवाब करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन कुछ लड़के ऐसे भी होते है जो आपको जानने के लिए बहुत ही गहराई से आपके बारे में पूछना शुरु कर देते हैं। वो आपसे खोद खोद कर सवाल किया करेंगे। वो अपने बारे में ज्यादा बताना पसंद नहीं करते है लेकिन आपसे जुड़ी हर बात डिटेल में पूछेंगे।
धोखेबाज
अरैंज मैरिज में इन लड़कों से बचने की आपको ज्यादा जरुरत है। ऐसे लड़कें धोखा देने में बहुत ही माहिर होते हैं। ऐसे लड़के शुरु में तो आप में बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखाएंगे, उन्हें लगेगा कि आप उनके लिए परफेक्ट हो। अपने आप को परफेक्ट और क्लासी दिखाने के लिए इन लड़कों को कई तरह की तरकीबें आती है। ऐसे लड़के अपना इम्प्रेशन जमाने के लिए कई तरह के झूठ भी बोल सकते हैं और झूठी शानों शाकौत दिखाने से भी बाज नहीं आते है।
अनिच्छुक और समय बर्बाद करने वाले
आप अरैंज मैरिज के दौरान सही पार्टनर की तलाश करते वक्त कुछ ऐसे लोगों से भी मिलेंगी जो शादी के लिए इच्छुक तो है लेकिन खुद से नहीं दूसरों के कहनें पर। क्योंकि उनके आसपास सभी शादी कर रहें है तो लोगों के कहनें पर वो शादी करने के लिए अपनी सहमति दिखा तो देते है लेकिन वो असल में शादी करना ही नहीं चाहते है। ऐसे लड़के आपका वक्त बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं करना जानते है, वो न तो आपको स्पष्ट तौर से कुछ बोल पाते है और न ही वो आपमें दिलचस्पी लेते हैं। कुछ समय बर्बाद करने के बाद ऐसे लोग ये कहकर पीछा छुड़ाने में जरा वक्त नहीं लगाते है कि मैं शादी को लेकर सीरियस नहीं हूं, बस पैरेंट्स के प्रेशर में आकर तुमसे मिल रहा हूं।
प्लेयर या मंझे हुए खिलाड़ी
ऐसे लोगों को पहचानना बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है। ये सबसे खतरनाक तरह के लड़के होते है। इन्हें मालूम होता है कि किस तरह लड़कियों को बातों से इम्प्रेस किया जाता है। ये लड़के शुरु में तो आपकी हर छोटी बात में दिलचस्पी लेते हैं और आपको स्पेशल फील कराने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते है। इस तरह के लड़के बहुत दोहरे किस्म के होते है जो आपको खूब इमोशनल वेबकूफ बनाते है लेकिन बाद में आपको बिना कोई कारण बताएं पीछे हट जाते है। ऐसे लड़के आपको ये महसूस कराने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाते है कि ये रिश्ता आप चाहती है उनकी तरफ से कोई दिलचस्पी नहीं है।
गोल्ड डिगर और लुटेरा दूल्हा
शादी की बात हो और हमारे समाज में दहेज की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। अरैंज मैरिज के दौरान आप अपनी जिंदगी में एक ऐसे लड़के से जरुर ही मिलेंगी, जिसकी दिलचस्पी आपसे ज्यादा आपके और आपके परिवार के बैंक बैंलेंस में हो। ऐसे लड़कों की मांगे शादी की तारीख फिक्स शुरु होने से लेकर शादी होने के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं लेती है। ये सिर्फ पैसों के बल पर शादी करते हैं और रिश्ता चलाते है।



Click it and Unblock the Notifications
