Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Relations With Neighbors: पड़ोसियों के साथ बनाएं मजबूत रिश्ते, ऐसे निभाए अच्छे पड़ोसी का धर्म
पड़ोसियों के साथ आपको रिश्ते मजबूत करना जरूरी है। क्योंकि एक अच्छा पड़ोसी ही आप के जरूरत पर सबसे पहले आकर खड़ा होता है। दुख-सुख में पड़ोसी ही साथ निभाता है। मदद की जरूरत होने पर सबसे पहले पड़ोसी ही आगे आता है। इसलिए पड़ोसी का आपके सीजन में एक बड़ा रोल होता है। आज के वक्त में लोग अपने में बिजी रहते हैं, खासतौर से पति और पत्नी दोनों ही वर्किंग हैं तो वक्त ही नहीं मिलता कि पड़ोस में क्या हो रहा है ये जानें। लेकिन पड़ोसी से बातचीत करना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही कुछ चीजें हैं जिनके बारें में कहा जाता है कि आपका अपने पड़ोसी पर वो काम करना फर्ज है। साथ ही ही सभी धर्मों में भी पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार और दोस्ती के बारें में बताया गया है। आप पड़ोसियों के साथ अपनी बॉन्डिंग अच्छी करके लाइफ की कई चुनौतियों से निपट सकते हैं। आइये जानते हैं कि पड़ोसियों से दोस्ती क्यों जरूरी है। साथ ही आप के पड़ोसियों के प्रति क्या-क्या फर्ज बनते हैं वो भी आपको जानना जरूरी है, जिससे आप एक बेहतर इंसान बन सकें-

जरूरी चीजों की जानकारी मिलती है
पड़ोसियों से उनके हाल चाल के बारें में पूछते रहें। इससे आपको कई चीजें भी पता चलती रहती है। आपकी कॉलोनी, सोसाइटी, मोहल्ले में क्या हो रहा है, सारी स्टोरी आपको मालूम हो जाएगी। साथ ही और लोगों के व्यवहार के बारें में भी पता चलता है, जो आप वक्त की कमी की वजह से नहीं जान पाते।

मुस्कुराकर मिलें
आप अपने पड़ोसियों से मुस्कुरा कर मिलें, हर धर्म में चाहे वो हिंदू धर्म हो या इस्लाम या फिर क्रिश्चियन, सभी धर्मों में पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के बारें में कहा गया है। इससे आपकी पड़ोसियों के साथ दोस्ती और बॉन्डिंग स्ट्रांग बनी रहेगी। अगर आपका पड़ोसी निम्न वर्ग का या गरीब है तो उसे इस बात का अहसास नहीं होगा कि आप उससे अच्छा व्यवहार उसके पॉवर्टी की वजह से कर रहे हैं।

पड़ोसियों की मदद मांगे
पड़ोसियों में मदद मांगे आप अपने पड़ोसियों की कई चीजों में मदद कर सकते हैं। जैसे कि उनके घर में कोई बीमार है और डॉक्टर के पास ले जाने वाला नहीं है तो आप उनका ये काम कर सकते हैं। उनको अगर किसी चीज की जरूरत हो, जो वो किसी वजह से नहीं कर पा रहे हों, उनसे बात करें और कोशिश करें कि उनका काम आप कर पाएं। वहीं आप रोजमर्रा के कामों में पड़ोसियों की मदद ले सकते हैं, जब आप आपकी पार्टनर ऑफिस में हो। बच्चों की देखभाल, मार्केट से सामान मंगाना, और भी छोटेमोटे काम जो वो आसानी से कर सकें आप अपने पड़ोसी से उन सब में मदद ले सकतें हैं।

पड़ोसियों की मदद करें
अगर आपका पड़ोसी गरीब है या फिर उसकी आय अधिक नहीं है तो आप एक अच्छे पड़ोसी का फर्ज निभाते हुए उनकी मदद कर सकते हैं। अगर आप अच्छा अर्न करते हैं तो ये आप पर और वाजिब हो जाता है कि आप अपने पड़ोसी की मदद करें। अगर उनके बच्चे की फीस नहीं जमा हो पा रही है तो ये काम आप कर सकते हैं। अगर उनको किसी तरह से राशन लाने या फिर खाने पीने की परेशानी है तो इसमें भी आप उनका साथ दे सकते हैं। क्योंकि हर धर्म में कहा गया है कि रिश्तेदार से पहले अपने पड़ोसी की मदद करो।

हर धर्म में पड़ोसी के अधिकार बताएं गये हैं
हिंदू धर्म में महाभारत के श्लोक (महाभारत 5:15; 17) के अनुसार, पड़ोसियों के साथ कभी भी विचार, शब्द या कर्म से किसी को किसी भी प्रकार की चोट या पीड़ा न दें। वहीं इस्लाम धर्म में पड़ोसी का स्थान बहुत ऊंचा है। एक हदीस में पैगंबर मुहम्मद साहब ने फरमाया कि, तुम अगर अपने घर में कुछ खाओ तो ध्यान रखो की कहीं तुम्हारा पड़ोसी भुखा तो नहीं। अगर सबका पड़ोसी के साथ अच्छा सुलूक होगा तो ये एक बेहतर समाज का निर्माण करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
