Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
लॉकडाउन में पार्टनर से हो गया है ब्रेकअप, तो इन तरीकों से खुद को संभालें
किसी से रिश्ता जोड़ना बहुत आसान होता है पर उसे ईमानदारी से निभाना बहुत मुश्किल। लोग रिलेशनशिप में आने का फैसला तो कर लेते हैं मगर जब एक दूसरे की खूबियों के साथ साथ उनकी खामियों से रूबरू होते हैं तब उन्हें अपने फैसले पर अफ़सोस होता है। वो खुद अपनी पसंद पर सवाल खड़े करने लगते हैं।

इस समय देशभर में कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। कई कपल्स साथ में इस मुश्किल समय को निकाल रहे हैं तो वहीं कई कपल्स ऐसे हैं जिन्हें एकदूसरे से मिले हुए एक लंबा समय गुजर गया है। रिश्ते में दूरी से आ जाने की वजह से गलतफहमियां बढ़ रही हैं और बात ब्रेकअप तक पहुंच गयी है। अगर इस लॉकडाउन में आपका भी ब्रेकअप हो गया है तो इस मानसिक तनाव से निकलने में ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

स्थिति से भागने की गलती न करें
आपके लिए सबसे ज्यादा जरुरी है कि आपके साथ जो हुआ उसे स्वीकार करें। ब्रेकअप की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन और उदासी आ जाना सामान्य है। वर्तमान स्थिति को समझेंगे तभी आप उसका कुछ हल निकाल सकेंगे।

दोस्तों की मदद लें
इस दुःख की घड़ी में अपने दोस्तों की मदद लें। आप अपने करीबी दोस्तों को रिलेशनशिप में आए इस तकरार के बारे में बताएं। मन ही मन घुटन महसूस करने से आप खुद को टॉर्चर कर रहे हैं। दुःख बांटने से कम होगा।

अपनों को वक्त दें
अब तक आप अपने कामकाज, करियर और लव लाइफ के पीछे ही पागल थे। लॉकडाउन की वजह से जब परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिला है तो उसका फायदा उठाएं। यकीन मानिये ऐसा करके आपको बहुत खुशी मिलेगी।

अच्छी फ़िल्मों की मदद लें
आप रोमांटिक या दर्दभरी पिक्चरों के बजाय प्रेरणादायक फ़िल्में या सीरीज देखें। इसके अलावा आप फनी फ़िल्में भी देख सकते हैं। आप खुद को जितना व्यस्त रखेंगे आपका मानसिक तनाव भी उतना कम होगा।

नई जानकारी एकत्र करें
आपको जो क्षेत्र पसंद है उससे जुड़ी नई नई जानकारी इकट्ठा करें। रोचक तथ्यों की जानकारी से आपका टाइम पास होगा और साथ ही आपकी नॉलेज भी बढ़ेगी।

बदला लेने के बारे में न सोचें
ब्रेकअप के बाद आपके अंदर गुस्सा और ग्लानि दोनों हो सकती है। संभावना है कि आप रिश्ते के खत्म हो जाने के कारण अपनी सारी भड़ास अपने एक्स पर निकालना चाहते हों। इस नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें। साथ ही कोई भी गलत कदम उठाने से बचें।

फिर जुड़ सकता है रिश्ता
अगर आपका रिश्ता सच्चा है और आप एक दूसरे के लिए ही बने हैं तो आपके रिश्ते में ये सिर्फ एक छोटा सा ब्रेक है। आप दोनों को एक दूसरे को थोड़ा समय देना चाहिए। हर रिश्ता परफेक्ट नहीं होता है, वक्त देकर उसे परफेक्ट बनाना पड़ता है। आप दोनों ने कई अच्छे पल साथ में गुजारे हैं, इस मुश्किल समय में थोड़ा धैर्य रखें।

तलाशे नया साथी
अगर आपको लगता है कि इस ब्रेकअप के साथ ही रिश्ते का पूरी तरह अंत हो चुका है और अब इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है तो आप ऑनलाइन डेटिंग की मदद ले सकते हैं। आप खुद को थोड़ा समय दें और चाहें तो ऑनलाइन एप की मदद से अपने साथी की तलाश शुरू कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
