Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
रिलेशनशिप में होने वाली उम्मीदों को कैसे करें कम
रिलेशनशिप का मतलब है जिससे आप प्यार करते हैं उसे खुश रखना और खूब प्यार देना लेकिन कई बार भावनाओं, व्यवहार, डर और सपनों के चक्कर में रिलेशनशिप में कड़वाहट आ जाती है।
जब किसी रिश्ते में उम्मीदें बढ़ती हैं तो परेशानियां भी पनपने लगती हैं। हम सामने वाले व्यक्ति से ये उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि जैसे हम उसके साथ हैं, वो भी हमारे साथ वैसा ही रहे। रिलेशनशिप में उम्मीदें थोड़ी कम ही रखनी चाहिए।

एक रिश्ते में कुछ उम्मीदें रखना सामान्य है जैसे कि एक-दूसरे से प्यार या सम्मान की उम्मीद करना। लेकिन कई बार हम अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें कर बैठते हैं जिनके पूरा ना होने पर रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है। इस वजह से मन में कुंठा आ जाती है और रिश्ता खराब होने लगता है। आपको पता होना चाहिए आपको अपने रिश्ते से क्या चाहिए। ये रिलेशनशिप के संतुलन के लिए बहुत जरूरी है। सपनों की बजाय असल जिंदगी में रहकर आप ऐसा कर सकते हैं।

आपसी समझ
अगर आपको अपने तरीके से प्यार करता है तो आपको वो समझ नहीं आ सकता है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वो आपको प्यार नहीं करते। आपको अपने व्यवहार को बदलने की जरूरत है ना कि अपने पार्टनर को। अगर दो लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं तो बेकार की उम्मीदों के लिए कोई जगह नहीं रह जाती है।

जानें आप क्या चाहते हैं
सबसे पहले तो ये तय करें कि आप इस रिश्ते से क्या चाहते हैं। बेकार की चीजों में उलझकर अपने रिश्ते को खराब ना करें बल्कि असली जिंदगी को समझें।

कोई परफैक्ट नहीं है
उम्मीदों का हकीकत से संतुलन होना चाहिए। आपकी सारी उम्मीदों का पूरा होना तो नामुमकिन है। इससे आपको गुस्सा आ सकता है। हर इंसान अपने आप में परफेक्ट है, आपको बस उसे समझना पड़ेगा। गलतियां करने में कोई बुराई नहीं है। अपनी जिंदगी में खुशियां लाने के लिए आपको अपनी उम्मीदों को थोड़ा कम करना पड़ेगा।

ध्यान रखें
जब आप किसी इंसान से कुछ चीजों की उम्मीदें करना छोड़ देते हैं तो अपने व्यवहार में आने वाले बदलाव को भी देखें। तब आपको पता चलेगा कि आपका पार्टनर आपके लिए सब करता है बस वो आपकी उम्मीदों के हिसाब से नहीं होता।

स्टैंडर्ड और रिलेशनशिप की उम्मीदें
क्वालिटी, उसूलों और आदतों को ध्यान में रखते हुए अपने पार्टनर से कोई उम्मीद करें। हो सकता है कि आप इतनी ज्यादा उम्मीदें लगाकर बैठ जाएं जिनका असल जिंदगी में पूरा होना नामुमकिन हो। अपने पार्टनर को समझ कर उम्मीदें बनाएं।

उनकी जगह खुद को रख कर देखें
किसी से भी कोई उम्मीद करने से पहले उसको समझने की कोशिश करें। ये जानें कि वो क्यों आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। उसकी परिस्थिति को समझें। इससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

थोड़ा झगड़ा भी जरूरी है
इसका मतलब ये नहीं है कि आपको अपने पार्टनर से रोज लड़ाई करनी है। थोड़ा-बहुत झगड़ा भी रिश्ते के लिए अच्छा होता है। इससे आपको पता चलता है कि आपका पार्टनर आपको कितना प्यार करता है और आप दोनों कैसे एक साथ मिलकर अपने झगड़े को सुलझाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
