Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
लॉकडाउन का उठाएं लाभ, अपनी सेक्स लाइफ को अपग्रेड करने के लिए करें ये काम
देश और दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण को ज्यादा फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन और कर्फ्यू के आदेश दे दिए गए हैं। भारत में भी तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इस समय लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। इस स्थिति में आप घबराने के बजाए दिशानिर्देशों का पालन करें और स्वस्थ रहें।

इस दौरान लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिल रहा है। अगर पूर्व में अपनी बिजी लाइफस्टाइल की वजह से अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा था तो आप इस लॉकडाउन की वजह से मिल रहे टाइम का इस्तेमाल करें। दिनभर काम करने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकावट के कारण बेड पर आप अच्छा नहीं कर पाते थे या फिर शरीरिक संबंध बनाने का मन ही नहीं करता था तो अब आप इस ओर थोड़ा ध्यान दे सकते हैं। आप कोरोना वायरस की वजह से मिले इस समय का लाभ उठाएं और अपनी सेक्स लाइफ को अपग्रेड करने की तरफ काम करें।

पार्टनर से करें बात
साथ में इंटिमेट पल बिताने के दौरान आपको एक दूसरे से खुलकर बात करने पर ध्यान देना चाहिए। ये आप दोनों के रिश्ते के लिए बेहद जरुरी है। बातचीत की शुरुआत थोड़ी मुश्किल हो सकती है। खासतौर से तब जब आप सेक्स से जुड़ी चीजों को लेकर संतुष्ट न हों। आप दोनों के बीच रिश्ता भले ही कितना भी मजबूत हो और आप एक दूसरे की पसंद नपसंद के बारे में सबकुछ जानते हों मगर फिर भी वो आपके दिमाग में चल रही बातों को नहीं पढ़ सकते हैं।
अपने साथी से बातचीत करने से आपकी यौन संतुष्टि बढ़ेगी और आपकी अंतरंगता में मदद मिलेगी। आप अपनी सेक्स लाइफ में किसी बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए बात करना जरुरी है। वो आपकी जरूरतों का सम्मान करेंगे।

बेड पर कौन से काम नहीं करने हैं इनकी जानकारी दें
हो सकता है आप कुछ नया करने की कोशिश करें लेकिन इसका नतीजा आपके पार्टनर के मन के मुताबिक न निकले। इसका दोष आप खुद पर न डालें। ये आप दोनों का फर्ज है कि एक दूसरे को बताएं कि आपको क्या चीजें पसंद नहीं आती हैं। आप दोनों ईमानदार रहेंगे तो रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

सराहना करें
आप रिश्ते में सकारात्मकता बनाए रखने की कोशिश करें। आप उन्हें बताएं कि उनके किस मूव से आपको आनंद आता है, उनकी उंगलियों की छुअन कैसे आपको टर्न ऑन कर देती है। उन्हें जानकारी दें कि उनके किस काम से आपका मूड बन जाता है। आप इसमें अपना सुझाव भी दे सकते हैं कि अगली बार इसमें क्या बदलाव किये जा सकते हैं।

अपने पार्टनर पर ध्यान दें
आपको अपने पार्टनर को ऑब्ज़र्व करना चाहिए। आप पार्टनर को जितना ज्यादा अच्छा अनुभव कराएंगे उनकी प्रतिक्रिया में बदलाव आता रहेगा। आपको उनकी प्रतिक्रियाओं पर ध्यान देना है। लेकिन यदि वो असहज महसूस करते हैं तो वहीं रुक जाएं। आपको पूरे सेशन के दौरान इस बात पर ध्यान देना है कि आपकी हर क्रिया उन्हें रुचिकर लगे।

पोर्न वीडियोज को न मानें सच
पोर्न मूवी में दिखाए दृश्यों को सच न मानें। वो वास्तविकता से काफी दूर होते हैं। कैमरे पर अच्छा दिखने के लिए उस तरह शॉट और सेटअप तैयार किये जाते हैं। आप बिना किसी अपेक्षा के पार्टनर के साथ संबंध बनाएं। सेक्स के दौरान चीजों को स्वाभाविक रहने दें।

समय लें
आप दोनों जब इंटिमेट होने का फैला करें तब इसके लिए पूरा समय लें। अपने पार्टनर को उत्तेजक करने पर ध्यान दें। पता करें कि उनके कौन से अंगों को छूने से उन्हें रोमांच महसूस होता है। इस काम में पूरा वक्त लें। इसकी धीरे धीरे शुरुआत करें और साथी के पूरे शरीर की तरफ बढ़ते जाएं। इस दौरान आप कोई खेल भी खेल सकते हैं। उनसे संपर्क बनाए रखें। उन्हें किस करते रहें। आप दोनों को सुखद एहसास मिलेगा।

चीजें अप्रत्याशित रखें और पार्टनर को अनुमान लगाने दें
यदि आपको पता है कि क्या करने से आपके पार्टनर तुरंत कामोत्तेजित हो जाएंगे तो आप तुरंत ही ऐसा करने से बचें। शारीरिक रिश्ता बनाने के लिए एक ही ढर्रे का पालन न करें। आप जगह में बदलाव करने के अलावा पोजीशन और तरीके में भी कुछ नया कर सकते हैं।

प्रैक्टिस है जरुरी
सेक्स का अच्छा अनुभव लेने के लिए भी अभ्यास की जरुरत है। हर अच्छी चीज में वक्त लगता है। अगर आप शारीरिक संबंध बनाने के मामले में नए हैं तो घबराएं नहीं और न ही जल्दबाजी करें। थोड़े अभ्यास के बाद स्थिति ठीक हो जाएगी। आपको अपने खराब अनुभवों से निराश नहीं होना है।



Click it and Unblock the Notifications