Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इन तरीकों से पुराने दोस्तों से बढ़ाएं संपर्क और दोबारा याद करें बीते पल
दोस्त, जो तनावपूर्ण समय में भी हंसी की फुहार ला दें। दोस्ती का रिश्ता ऐसा है, जो बढ़ती उम्र के साथ और नया होता जाए। हम सभी के पास इस तरह का दोस्त और रिश्ता दोनों होता है, लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ते हुए कभी-कभी यही दोस्त दूर और रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। जबकि जिदंगी के बढ़ते तनाव के बीच हम आज भी अपने पुराने दिनों को याद करते हैं जो हमने दोस्तों के साथ मौज मस्ती में बिताए हैं। आइए आज जानें कि किस तरह हम अपनी इसी दोस्ती में फिर से नयापन और जोश भर सकते हैं।

ना ढूंढे कोई वजह
पुराने दोस्तों से जुड़ने के लिए किसी कारण की जरूरत नहीं होती। बस फोन उठा कर कॉल, वीडियो कॉल, मैसेज और वॉट्सअप कर उनके साथ बिताए सुनहरे दिनों के बारे में बातें करें। बातचीत करके मिलने के लिए एक टाइम तय करें। अगर आप अलग-अलग शहरों में रहते हैं तो बस एक फ्रेंड्स ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन तमाम तरीकों को अपना कर, अपने पुराने वक्त को याद करके और फिर से वही समय बिताकर एक बार खुद को तरोताजा कर सकते हैं।

पहली बातचीत हो छोटी
स्कूल व कॉलेज के दोस्तों से फिर से मिलते वक्त अपनी पहली बातचीत थोड़ी छोटा और फनी रखें। अपने दोस्त को भी खुद के बारें में बोलने का समय दें। एक बार जब आप दोनों अपने यादों में खो जाएंगे तो फिर से मिलने का बहाना मिल जाएगा। एक पुरानी दोस्ती को फिर से जीवंत करने के लिए बस और क्या चाहिए।

यादें याद आती हैं
जब भी आप अपने बचपन के दोस्त या सहेली से मिलते हैं तो पुरानी यादें तो जरूर ताजा होंगी। आप चाहें तो अपने साथ कुछ पुरानी फोटोज और कार्ड्स भी ले जा सकते हैं ताकि आपकी मुलाकात में कुछ फन एलीमेंट जुड़ जाए।

प्लान B रखें तैयार
करियर, शादी, परिवार और बच्चे हो जाने के बाद हर इंसान में कुछ न कुछ बदलाव जरूर आता है। हो सकता है कि पुराने दोस्त या सहेली से मिलने पर आपको कुछ अलग या बदला-बदला सा भी महसूस हो। ऐसे में निराश होने के बजाय पुरानी यादों पर ही जोर दें और उन्हें फिर से ताजा करने की कोशिश करें। हो सकता है कि आपके दोस्त को कुछ समय चाहिए हो।

बनें अच्छे श्रोता
अगर आप पुराने दोस्त को मिलने के बुलाएं और पूरे वक्त खुद ही बातचीत करते रहेंगे तो आपके दोस्त को थोड़ा बुरा महसूस हो सकता है। मीटिंग के दौरान कुछ समय अपने दोस्त को भी दें और एक अच्छे श्रोता बनें। पुरानी दोस्ती की नई शुरूआत दोनों ओर से होनी चाहिए। दोनों को बराबर मौका मिलना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
