Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
रिलेशनशिप में बेवफाई से कैसे उबरें?
बेवफाई से पार पाना बहुत ही मुश्किल काम है। जब आपको पता चलता है कि आपके पार्टनर ने आप से बेवफाई की है तो आप उन मूल्यों और नैतिक गुणों पर आश्चर्य करते हैं, जिनपर रिश्ते की बुनियाद रखी गई थी। आपको अचानक खुद पर संदेह होने लगता है कि क्या आप दोबारा अपने पार्टनर पर यकीन कर पाएंगे। चारों ओर असुरक्षा और अनिश्चितता के बादल मंडराने लगते हैं। आप सोच में पड़ जाते हैं कि क्या कभी इस घटना से उबरा जा सकता है। आपके पार्टनर ने आप से बेवफाई क्यों की? यह सवाल आपको परेशान करता है और इसका कोई जवाब आपको नजर नहीं आता।
कई बार आप अपने रिश्ते को बचा सकते थे, पर आपके रिएक्शन ने सबकुछ नष्ट कर दिया। अगर आप वास्तव में अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं तो आप बेवफाई से उबर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे सही तरीके से बेवफाई से निपट सकते हैं।

काउंसर की जरूरत: बेवफाई की समस्या से निजाते पाने के लिए आपको कई बार तीसरे व्यक्ति की सहायता लेनी पड़ती है। काउंसलर इसका सबसे अच्छा विकल्प है। जब आप काउंसर के साथ इस बात पर चर्चा करते हैं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं तो आप खुद को बेहतर तरीके से समझते हैं।
आरोप लगाना: आरोप लगाने से कई रिश्ते बर्बाद हो जाते हैं। जब आप एक—दूसरे पर आरोप लगाना बंद कर देते हैं तो आप रिश्ते की बुनियादी बातों को समझने लगते हैं। जो हो चुका उसे बदला नहीं जा सकता है। ऐसे में एक—दूसरे पर आरोप लगाने से आपको कोई फायदा नहीं होने वाला।
समस्या क्या है?: यह वह समय है जब आप रिश्ते में आ रही समस्या का सामना करें। यह पता लगाने की कोशिश करें कि आखिर गलतियां कहां हो रही हैं। अगर कहीं कोई मिसकम्युनिकेशन है तो आप दोनों आपस में बैठकर समस्याओं पर बात कर सकते हैं।
अधिकार जमाने वाले पति से कैसे करें डील?
बात करें: हो सकता है आप दोनों के बीच में कुछ चीजें गलत हुई हों। पर क्या गलती इतनी बड़ी है कि इस पर आप दोनों बैठ कर बात तक नहीं कर सकते? याद रहे बात करने से काम बनता है। आप आपस में थोड़ा बात करके रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं। आप एक दूसरे से पूछे कि क्या छोटी—छोटी बातों पर लड़ना झगड़ना बेहतर होगा या फिर रिश्ते में फिर से मधुरता लाना। आप अपने पार्टनर की सही मंशा तभी जान पाएंगे जब आप उनसे बात करेंगे।
अच्छी बातों को याद करें: यह तो तय है कि आप का रिलेशनशिप हमेशा से बुरा नहीं रहा होगा। यकीनन कुछ पल खुशियों वाले भी रहे होंगे। क्या शादी करने के बाद आपने खुद को भाग्यशाली नहीं समझा था? क्या आपने कभी ऐसा नहीं कहा था कि आप उनके साथ कितना अच्छा महसूस करते हैं? इसलिए सारी अच्छी बातों के बारे में सोचें और पता लगाने की कोशिश करें कि चीजें कहां से बिगड़नी शुरू हुईं। कई बार सिर्फ प्यार में कमी ही बेवफाई का कारण बन जाता है।
डर का सामना करें: यह समय अपने डर का सामना करने का है। आप यह सोचें कि ज्यादा से ज्यादा क्या बुरा हो सकता है? अगर आप डरे हुए रहेंगे तो आप एक अच्छे रिश्ते को बर्बाद कर देंगे। अपने डर का सामना करें, अपने गुस्से को काबू करें और अपनी भावनाओं को भड़कने न दें। बेवफाई से उबरने में समय लगता है। आप खुद को समय दें। कभी भी गुस्सा होकर आपा न खोएं। थोड़ा समय देकर और थोड़ी मेहनत करके आप पुराना प्यार फिर से पा सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications