Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
अधिकार जमाने वाले पति को कैसे करें डील
कुछ पति बेहद जिद्दी, रौब झाड़ने वाले, शासन जमाने वाले होते है, ऐसे में उनकी वाइफ को उन्हे डील करना सबसे मुश्किल काम होता है। हसबैंड - वाइफ के रिलेशन में एक - दूसरे की केयर करना स्वाभाविक है लेकिन केयर करने की बजाय शासन करने लगना, रिश्ते को बोझिल बना देता है। ऐसी स्थिति में वाइफ को बहुत समझदारी से निर्णय लेना पड़ता है।
हसबैंड इस तरह का व्यवहार कई कारणों से करते है, वह ज्यादा प्यार करते है और किसी के साथ अपनी वाइफ को देखना पसंद नहीं करते, उन्हे अपनी वाइफ का सारा ध्यान हर वक्त चाहिए होता है या वह शक्की मिज़ाज के होते है। ऐसे लोगों को ट्रीट करने के लिए काफी धैर्य और प्रयास की जरूरत होती है ताकि आप दोनों का रिश्ता खूबसूरती के साथ बना रहे। यहां कुछ टिप्स बताएं जा रहे है कि कैसे आप अपने शासन चलाने वाले पति को डील करें : -

लिमिट समझें :
आप अपनी ओर से स्टैंड लेने की सीमा तय कर लें। अगर आपके हसबैंड आपको लेकर ज्यादा जज़्बाती हैं तो उन्हे प्यार से डील करें। उन्हे टाइम दें और उनके साथ एडजेस्ट करने की कोशिश करें।

खुद को व्यक्त करें :
आपको जब भी उनकी कोई आदत बुरी लगे तो आप उन्हे बोल सकती है या व्यक्त कर सकती है आपको क्या बात बुरी लगी। इससे आपके मन में कसक नहीं रहेगी और स्थितियां भी बद से बदतर नहीं होगी।

काउंसलिंग लें :
अगर आपके हसबैंड बहुत ज्यादा डॉमिनेंट करने की कोशिश करते है तो आप किसी काउंसलर से मदद ले सकती है और उनको एक क्लीनिकल प्रॉसेस से समझा सकती है। इसके लिए आपको धैर्य और साहस की जरूरत पड़ती है।

मांग करें :
आप अपने पति से कभी - कभार मांग कर लें, आपको जो भी बात में उनका शासन नजर आता है, उसे ही मांग लें। जैसे - वह आपको बाहर जाने के लिए रोकते हों, तो बोलें कि आप चाहती है कि आप बाहर जाएं। ऐसे में वह आपकी भावनाओं को समझेगें और आपकी रिस्पेक्ट करते हुए आपको इज़ाजत दे देगें।

रिश्ते में पारदर्शिता रखें :
आप दोनों अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाएं रखें। कोई भी बात छुपाएं नहीं। मन में आने वाली हर बात और फीलिंग को शेयर करें। इससे आपके आपसी रिश्ते को किसी भी खतरा नहीं होगा।

आपसी बातचीत को बढाएं :
आपसी बातचीत को बढाएं। एक - दूसरे को ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करें। सही बात करें, कोई भी बात छुपाएं नहीं। आपस में बात करने से सभी संदेह स्पष्ट हो जाते है और पार्टनर के मन से असुरक्षा की भावना निकल जाती है।

सराहना करें :
अपने पार्टनर की अच्छी और केयरिंग आदतों की सराहना करें। इससे उनकी सोच पर गहरा प्रभाव पड़ेगा और वाकई में आपकी केयर ही करेगें। इस तरीके से आप आसानी से उन्हे डील कर सकती है।

गुस्से पर नियंत्रण रखें:
अगर आपको अपने हसबैंड की शासन करने वाली आदत पर गुस्सा आता है तो उस पर कंट्रोल रखें। उनकी मानसिकता को समझें और क्लीनिकली ट्रीट करें। अगर आप भी उन पर गुस्सा करेगी तो आपसी मतभेद बढ़ेगा और रिश्ते में दरार आएगी।

समय दें :
सब कुछ समय पर होता है। कभी - कभी कोई आपकी बेइंतहा केयर करता है और एक साल बाद आप कुछ भी करो, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। अपने पार्टनर को आपको समझने के लिए समय दें। थोड़े समय बाद वह आपकी आदतें, आपका व्यवहार और आपकी पसंद समझ जाएंगे तो शायद अपनी कंट्रोल करने की आदत छोड़ दें।

साहस बढाएं :
शादी के लिए किसी भी लड़की को दी जाने वाली पहली सलाह यही है कि वह अपने पति का साहस बढाएं और उसका साथ दे। शादी के बाद आपसी गल्तियों को माफ करना और भूलना सीखें। इस तरीके से आप दोनों हमेशा खुश रहेगें।



Click it and Unblock the Notifications