Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
एक्सपर्ट टिप्स: कैसे करें किसी को प्यार से रिजेक्ट
जो इंसान आपसे प्यार करता है उसे मना करना या रिजेक्ट करना थोड़ा खराब लगता है। दूसरे इंसान को भी यह सोंच कर दुख होता है कि उसने किसी लड़की को प्रपोज कर के मानों कोई बहुत बड़ी सी गलती कर दी हो। आज कल यह बातें स्कूल, कॉलेजों और ऑफिस में आम हो चली हैं। अगर आप ने भी किसी के साथ केवल एक दिन डेटिंग की है और वह बंदा आपके पीछे पड़ गया है पर आपको वह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता तो, उसे किस प्रकार से रिजेक्ट करना है, इसके बारे में हम आपको बताएंगें।

एक्सपर्ट टिप्स: कैसे करें किसी को प्यार से रिजेक्ट
1. ईमानदार रहें: दूसरे इंसान को दोष देने के बजाए उससे दयालुता से बात करें। अपनी बातों से उसका दिल ना दुखाएं पर उसी दौरान खुद से भी ईमानदार रहें। अपनी बातों को ईमानदारी से उसके सामने रखें।
2. खुद को तैयार करें: इस बात को हमेशा याद रखें कि आप जिस इंसान को रिजेक्ट कर रही हैं, उससे आप भले ही कितने प्यार से बात कर के मना करें, वह आपकी बातों का बुरा जरुर मानेगा। अगर वह अपकी बात से अपसेट हो जाए तो उसे उसी हाल पर छोड़ दें और आगे बहस ना करें।
MUST CLICK: यह तरीका भी अच्छा है रिजेक्ट करने का
3. आमने सामने बात करें: इस डिजिटल युग के चक्कर में हम अपनी भावनाओं को फोन और इंटरनेट के माध्यम से बोल देते हैं, जो कि हमें नहीं करनी चाहिये। अगर आपको किसी को रिजेक्ट करना हो तो उसे उसके चेहरे पर जा कर बोलें ना कि फोन पर टेक्सट भेज कर। इससे वह इंसान आपको देख कर यह सोंच सकता है कि आप इस मामले में कितनी सीरियस हैं।
4. आप जो कुछ भी सोंच रही हैं वह आम बात है: कोइ भी इंसान किसी दूसरे को जान बूझ कर हर्ट नहीं करना चाहता। पर किसी को मन कर के आप खुद की भी लाइफ बरबाद होने से बचा सकती हैं और उस दूसरे इंसान की भी, जो आपसे हजारो आस लगाए बैठा है।
5. बात को टाले नहीं: अगर आपको लगता है कि यह रिश्ता बड़ी तेजी से आगे बढ रहा है और आप इसे इगनोर किये जा रही हैं तो, ऐसा ना करें। आपने अपने मन में सोंच लिया है कि आपको क्या करना है तो, उसके लिये रुके नहीं, आगे बढे़ और अपनी भावनाओं को कह दें।
6. झूठा दिलासा ना दें: यह बहुत ही आम सी गलती है जो लोग अक्सर कर देते हैं। कभी भी झूठा दिलासा नहीं देना चाहिये किसी को। ऐसा करने से बाद में दोनों को ही दुख होता है।



Click it and Unblock the Notifications
