Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
बड़ी उम्र की महिलाओं को कैसे आकर्षित करें
बड़ी उम्र की महिलाओं को आकर्षित करना कोई आसान काम नहीं है। आपकी उम्र से ज्यादा और आपसे ज्यादा मैच्योर लेडी को इम्प्रेस करना वाकई में कठिन है। इसके लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है और अपने सारे अनुभव लगाने पड़ सकते है। अगर आप अपनी उम्र से ज्यादा उम्र की महिला को आकर्षित करने में सफल हो जाते है तो इसका मतलब साफ है कि आपने गजब की वूमन स्टडी की है और शालीन होकर खुद को रिप्रेजेंट किया है।
40 से ज्यादा उम्र की महिलाएं कभी भी शारीरिक रूप से आकर्षित नहीं होती हैं और न ही वह स्टाईलिश लड़कों को पसंद करती हैं। इसलिए आपको बहुत सारा धैर्य और आत्मविश्वास रखना जरूरी होता है। कई बार आप जैसे नहीं होते है वैसा भी दिखाना पड़ता है और उनकी पसंद के हिसाब से खुद को बनाना पड़ता है। बड़ी उम्र की महिलाओं को आकर्षित करने के तरीके :

1) कॉन्फीडेंस यानि आत्मविश्वास :
एक युवा होने के नाते, आप अपनी पहचान को लेकर काफी उत्सुक रहते है और खुद के वर्चस्व को दिखाना चाहते है। जब आप अपनी उम्र से बड़ी औरत को आकर्षित करना चाहें तो उसे अपना आत्मविश्वास दिखाएं, अपनी यूएसपी बताएं। उनसे फ्लर्ट न करें और साफ - साफ तरीके से बात करें, इससे वह इम्प्रेस होगी।

2) मैच्योरिटी यानि परिपक्वता :
अपने से बड़ी महिला को एट्रेक्ट करने के लिए आपको काफी ज्यादा मैच्योरिटी दिखानी पड़ती है, हालांकि आप इतने मैच्योर होते नहीं है। आप हमेशा गंभीर नेचर दिखाते हुए बात करें ताकि वह महिला आपको हल्के में न लें।

3) दृढ़ :
आपको किसी भी महिला को इम्प्रेस करने के सबसे पहले दृढ़ होना जरूरी होता है। जो महिला अपने करियर को लेकर सजग होती हैं और पूरी तरह से सेट होती है उन्हे इम्प्रेस करने के लिए आपका दृढ़ होना जरूरी होता है।

4) चीजों को बढ़ाते रहें :
उम्र में बढ़ी महिलाओं को इम्प्रेस करने के लिए शुरूआती दौर में आपको हमेशा मूव ऑन करना चाहिये। आपको बात करने की पहल करनी चाहिये, उनकी तारीफ सलीके से करना शुरू करें, अपनी तरफ से उन्हे बाहर जाने के लिए बोलें। उनसे सभ्यता से बात करें, उनकी पसंद के हिसाब से ही बात करें।

5) मजेदार रहें :
आपको उनके साथ मैच्योर ह्यूमर करना चाहिये। स्लैप स्टिक जोक न मारें, न टॉयलेट ह्यूमर करें। हल्का सा मजाक करें जो आप दोनों को नजदीक ले आएं। औरतों को हल्का मजाक पसंद आता है। शुरूआत में इमोशनल बातें न करें।

6) उम्र के बारे में बात न करें :
आप कितने भी यंग हों और उनकी उम्र कितनी भी हों, आप उनसे कभी भी उम्र के बारे में बात न करें। उम्र से जुड़ी किसी भी बात का न करना ही सबसे बेहतर होता है, इससे उन्हे अजीब नहीं लगेगा।

7) फीजिकल रिलेशनशिप :
उम्र में बड़ी महिला के साथ लवमेकिंग के दौरान आपको ज्यादा मैच्योरिटी और इंटीमेसी के साथ व्यवहार करना होता है और काफी पैशन की जरूरत होती है। दूसरी बात अधिक उम्र वाली महिलाओं को उत्तेजित करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है, लिहाज़ा आपको इस बात के लिए भी तैयार रहना होगा।

8) जेंटलमैन रहे :
कोई भी लेडी हमेशा अपनी लाइफ में एक जेंटलमैन को देखना चाहेगी, जो उसकी केयर करें और छिछोरा न हों। अगर आप ऐसे बनते है और खुद को उनकी पसंद के हिसाब से ढाल लेते है तो निश्चित ही आप उन्हे आकर्षित करने में सफल हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
