Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
जानिये, गर्लफ्रेंड मिलने के बाद कैसे बदलते हैं लड़के?
क्या यार... तुझे गर्लफ्रैंड क्या मिल गई, तू तो बदल ही गया है। आपने दोस्तों को अक्सर ऐसा कहते हुए सुना होगा जब उनका कोई दोस्त किसी रिलेशनशिप में पड़ जाता है।
लड़का कैसा भी हो, उसे प्यार होना स्वाभाविक है और जब उसे प्यार हो जाता है तो उसका रूख ही बदल जाता है। कई बार तो लगता ही नहीं है कि ये पहले वाला ही बंदा है।
रिलेशनशिप में पड़ने के बाद कई बार लोग बहुत बदल जाते हैं, ये फिल्मी बात नहीं है बल्कि सच्चाई है। रिलेशनशिप में पड़ने के बाद लड़के कैसे बदल जाते हैं, जानिए बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में:

1. उनके पास दोस्तों के लिए समय नहीं रहता-
रिलेशनशिप में आ जाने के बाद लड़के के पास अपने दोस्तों के लिए वक्त नहीं बचता, कि वो नुक्कड़ पर बैठ पाएं, गपशप मार पाएं। उसे सारा वक्त अपनी गर्लफ्रैंड के साथ बिताने का मन करता है।

2. झूठ बोलना सीख जाते हैं -
लड़की जिन्दगी में आते ही झूठ बोलने की शुरूआत सबसे पहले होती है। दोस्तों, घरवालों, यहां तक कि खुद गर्लफ्रैंड से भी कई बार झूठ बोलना पड़ता है जब वह बिना वजह के सवाल पूछने लगती है।

3. जेब में रूपए ही नहीं रहते -
रिलेशनशिप में आने के बाद सबसे बड़ी दिक्कत होती है जेब में पैसे न रहना। आप 500 रूपए पहले 3 दिन चला लेते थे लेकिन अब सिर्फ एक दिन ही चलते हैं। ये सब जीवन में आने वाले नए साथी का किया धरा होता है।

4. महिलाओं का सम्मान करना सीख जाते हैं -
अगर कोई लड़का सच्चे रिलेशनशिप में होता है तो वह अपने आप ही महिला का सम्मान करने लग जाता है। उसे उनकी समस्याएं और मजबूरियां समझ में आने लगती हैं। वह उन पर फब्तियां कसना भी बंद कर देते हैं।

5. समय की कीमत समझने लगते हैं -
रिश्ते में पड़ने के बाद लड़कों को टाइम की बहुत वैल्यू हो जाती है। 11 बजे मिलने का प्रॉमिस होता है तो वह 11 बजे ही पहुँच जाते हैं। एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते।

6. हमेशा फोन पर चिपके रहते हैं -
रिलेशनशिप में पड़ने के बाद, लड़का अपने में ही मस्त रहता है। उसे दूसरों की परवाह नहीं होती, वह टाइप करते हुए मुस्कराता है और ऑल टाइम फोन पर ही रहता है।

7. ज्यादा जिम्मेदार हो जाते हैं -
रिलेशन में आने के बाद लड़का कई बातें में जिम्मेदार हो जाता है। अगर वह अपनी पार्टनर के साथ शादी करना चाहता है तो वह इसके लिए पूरा प्रयास करेगा।

8. सिंगल दोस्तों को टिप्स देना शुरु कर देते हैं -
रिलेशनशिप में पड़ा हुआ लड़का अपने सिंगल दोस्तों को बहुत ज्ञान देता है। उन्हें बताता है कि क्या फायदे हैं और घाटे हैं और उसे मनाने के क्या-क्या जुगाड़ होते हैं।

9. अच्छे इंसान बन जाते हैं -
कई बार लड़के रिलेशनशिप में पड़ने के बाद अच्छे भी हो जाते हैं। उनकी सोच काफी सकारात्मक हो जाती है और उनकी लाइफ को डायरेक्शन मिल जाता है।

10. उनके लिये सेक्स सिर्फ मज़ा नहीं रह जाता -
जब लड़के सिंगल होते हैं तो उनके लिए सेक्स मजा होता है लेकिन जब वह प्यार में पड़ जाते हैं तो सेक्स उनके लिए भावनात्मक जुड़ाव की बात बन जाता है। उनके लिए संभोग करने से ज्यादा एक-दूसरे का साथ और प्यार ही मायने रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
