Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
इसलिए कपल्स नहीं भुला पाते हैं अपना पहला प्यार
इस संसार में हर व्यक्ति को कभी न कभी प्यार जरूर होता है। यह बहुत ही स्वाभाविक है। जैसे आपको सांस लेने के लिए सोचना नहीं पड़ता वैसे ही पहले प्यार में भी आप ऐसे ही पड़ जाते हैं, बस सोचे समझे बगैर। और उस पहले-पहले प्यार के कहने ही क्या। जब आप के लिए हर बात, हर चीज का मतलब बदल जाता है।
सब कुछ बहुत रुपहला सा नज़र आता है। आप हमेशा इन्हीं ख्यालों में रहना चाहते हैं। पहला प्यार बहुत ही नादान, सच्चा और खास होता है जो बिना कुछ सोचे-समझे बस हो जाता है।
यह लड़के और लड़की दोनों के दिलों को ऐसे अनुभव से भर देता है जो बयान नहीं किये जा सकते। पहले प्यार का एहसास आप कभी भी नहीं भुला सकते, चाहे इसके बाद आपको फिर किसी और से प्यार हो भी जाये।
ऐसे कई लोग हैं जो अपने जीवन साथी के साथ बहुत खुश हैं और खुशहाल जीवन बिता रहे हैं पर पहले प्यार को वे भी आज तक नहीं भूल पाये हैं । उस अनुभव को वे ऐसे याद करते हैं जैसे बस साल भर पहले की ही बात हो !
वे पहले प्यार की छोटी से छोटी बातें जैसे कि वे पहली बार कहाँ मिले थे, उन्होंने क्या पहना हुआ था या उन्हें किसी की क्या बात पसन्द आ गई कि वो उससे प्यार कर बैठे, उन्हें ये सब याद है। ऐसे ही और भी कई कारण हैं जो यह बताते हैं कि आखिर क्यों पहले प्यार को भुलाना आसान नहीं है।

1. भावनाएं जिन्हें आप पहचान नहीं पाते हैं
पहली बार प्यार के एहसास को समझना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन यह एहसास बहुत अनोखा होता है। शायद तभी आपको यह मालूम होता है कि ऐसा आप को ना तो अपने दोस्तों के साथ महसूस करते हैं और ना ही परिवार के सदस्यों के लिए। ऐसा पहली बार होता है जब आपको प्यार का एहसास होता है।

2. वो पहला इंसान होता है जिससे आप प्यार करते हैं
वो पहला इंसान जिससे आप प्यार करते हैं आपके दिल में एक ख़ास जगह रखता है। जैसे स्कूल का पहला दिन, पहली साइकिल, और आपका पहला किस। आप अपनी ज़िन्दगी में चाहे जितनी चीज़ें कर लें लेकिन पहली बार की हुई चीज़ की बात ही कुछ और होती है। यही आपके प्यार के साथ भी होता है। फिर चाहे वह सफल हुआ हो या नहीं वह आपके दिल में हमेशा अपनी जगह बनाये रखता है।

3. पहला प्यार बिलकुल नादान होता है
आपको पहले प्यार को ढूढना नहीं पढता है यह बस हो जाता है अपने आप। यही कारण है कि पहला प्यार इतना खास और यादगार होता है। पहला प्यार ना तो किसी मकसद के लिए होता है और ना ही किसी कारण से। यह उतना ही मासूम होता है जैसे कोई नवजात शिशु।

4. किसी ऐसे कारण से ख़त्म होता है जिसे टाला ना जा सके
पहला प्यार अक्सर कुछ ऐसे कारणों से ख़त्म होता है जिन्हे टाला नहीं जा सकता है जैसे अलग अलग करियर में चले गए या किसी और विश्वविद्यालय में दाख़िला लेलेतें हैं। साथ ही ऐसे कई सारे सवाल जैसे जीवन में आगे क्या होगा, मैंने इस रिश्ते को बचाने की कोशिश की थी, और लम्बी दूरी के रिश्ते ख़त्म हो जाते हैं ऐसे सवाल आते हैं। खास तौर पर जब रिश्ता बहुत ही खूबसूरत हो।

5. फिर वही एहसास दोबारा नहीं होता है
पहले प्यार का वो पहला स्पर्श जिससे शरीर में करंट दौड़ जाता है उसको देख कर पेट में तितलियों उड़ने जैसी भावनाएं आना। इस एहसास को ज़िन्दगी भर के लिए साजोके रखना। किसी के लिए किसी सपने जैसा लगता है। वो साथ में बिताये हुए पल सब याद आते हैं जैसे कि अब वह व्यक्ति कैसा होगा और यही नहीं वो परियों की कहानी जैसी ज़िन्दगी दोबारा वापस कभी नहीं आती है।



Click it and Unblock the Notifications
