Latest Updates
-
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम
इन राशियों के लोंग कभी ना करें एक दूसरे से प्यार, नहीं तो....
किसी भी रिलेशनशिप के शुरुआती समय में सब कुछ अच्छा लगता है। ये ऐसा दौर होता है जब आपको एक-दूसरे की बुरी आदतें भी अच्छी लगने लगती हैं लेकिन थोड़ा समय बीतने के बाद रोमांटिक डेट्स भी झगड़ों का रूप ले लेती हैं।
जहां पहले आप हाथों में हाथ डालकर बीच पर एकसाथ बैठकर बातें करते थे वहीं अब आप दोनों एक-दूसरे से बात ना करने के बहाने ढूंढते हैं।

आज हम आपको बता रहे हैं कि टैरो कार्ड के अनुसार किन राशियों का मेल सबसे खराब रहता है। अगर आप राशियों में विश्वास रखते हैं तो ये जरूर पढ़ें कि आपकी राशि के लिए कौन-सा मेल सबसे खराब हो सकता है।

मेष और वृषभ
मेष राशि के आत्मविश्वासी और भावुक होते हैं। इन्हें अपनी बात के आगे किसी और को सुनना पसंद नहीं है। वहीं वृषभ राशि के लोग वफादार, व्यवहारिक और नवीन दृष्टिकोण रखने वाले होते हैं। मेष राशि के जातक प्यार के मामले में बड़े खुले विचारों वाले होते हैं। वो वक्त के साथ चलते हैं और किसी को भी रिश्ते में बांधकर रखना पसंद नहीं करते। वहीं दूसरी ओर वृषभ राशि के लोग प्यार में अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। उन्हें जानना होता है कि वो अपने पार्टनर के लिए कितना महत्व रखते हैं। मेष राशि के लोगों को ये बात बिलकुल पसंद नहीं होती है। रिलेशनशिप में आने पर इन दो राशियों के बीच हमेशा वैचारिक मतभेद रहते हैं।

कर्क और मकर राशि
ये दोनों ही राशियां एक-दूसरे के बिलकुल विपरीत होती हैं। आमतौर पर हर बात को लेकर इनके बीच मतभेद रहते हैं। इन दोनों को ही एक-दूसरे पर अधिकार जमाने की चाहत रहती है। मकर राशि के लोग स्थिर और सहनशील होते हैं, वहीं कर्क राशि के लोग अपने सपनों की दुनिया में ही खोए रहते हैं। इन दो राशियों का मेल तभी हो सकता है जब इनमें से कोई एक पूरी तरह से खुद को अपने रिश्ते के लिए समर्पित कर दे वरना इनके बीच झगड़े लगे ही रहते हैं।

वृश्चिक और मिथुन राशि
इन दो राशियों का मेल अपने अलावा अपने आसपास के लोगों के लिए भी परेशानी बन जाता है। मिथुन राशि के लोग उग्र और खुशमिज़ाज होते हैं। वहीं वृश्चिक राशि के लोग मितभाषी, रहस्यमयी और बहुत अधिक विचारशील होते हैं। वैसे तो इन दोनों के बीच थोड़ी बहुत समानताएं होती हैं लेकिन ये दोनों ही एक-दूसरे पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। ईर्ष्यालु और शक करने वाले वृश्चिक राशि के लोग कभी भी अपने मिथुन राशि के पार्टनर पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। वहीं दूसरी ओर मिथुन राशि के लोग भी भरोसे के काबिल नहीं होते हैं। वृश्चिक राशि के लोग अपने प्यार में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं लेकिन मिथुन राशि वाले धैर्यहीन, लापरवाह होते हैं। ये बहुत जल्दी अपना पीछा छुड़ाने में लगे रहते हैं।

धनु और वृषभ राशि
धनु राशि के लोग वृषभ राशि के जातकों के निराशावादी स्वभाव को समझ नहीं पाते हैं। वृषभ राशि के लोग भी वृश्चिक राशि के स्वभाव को समझने में कच्चे होते हैं। धनु राशि का धैर्यवान और हमेशा सतर्क रहने वाला रवैया नीरस और ऊबाऊ रहने वाले वृषभ राशि के लोगों को बोरिंग लगता है। वृषभ राशि के लोग हमेशा अपने परिवार के लिए त्याग करने के लिए तैयार रहते हैं। इस मामले में धनु राशि के लोग भी कुछ ऐसे ही होते हैं। इस बात पर ये दोनों ही आपसी सहमति रखते हैं।

वृषभ और सिंह राशि
जिद्दी, ईमानदारी और आकर्षण को लेकर ये दोनों ही राशियां एक जैसी होती हैं। इनके रिश्ते के बीच में सबसे बड़ी परेशानी होती है कि ये दोनों ही अपना सौ प्रतिशत अपने रिश्ते को नहीं दे पाते हैं। सिंह राशि की इच्छाओं को पूरा करने में वृषभ राशि के लोग अकसर असफल रहते हैं। वहीं सिंह राशि के लोग अपने स्वार्थ के कारण वृषभ राशि के लोगों को उनकी इच्छानुसार प्यार नहीं दे पाते हैं। ऐसे रिश्ते में दोनों ही पार्टनर कभी भी एक-दूसरे से संतुष्ट नहीं हो पाते हैं।

धनु और मकर राशि
इन दो राशियों के बीच काफी मजबूत आकर्षण होता है लेकिन इनका रिश्ता काफी लंबा नहीं चल पाता है। मकर राशि के लोग सब कुछ योजना के अनुसार करना पसंद करते हैं और इन्हें अपने लक्ष्य को पाने के लिए काम करना अच्छा लगता है। वहीं स्वभाव से लापरवाह धनु राशि के लोग मकर राशि के बिलकुल विपरीत स्वभाव के होते हैं। पैसों को लेकर इन दोनों के बीच अकसर झगड़ा रहता है। ये कहा जा सकता है कि ये दोनों एक-दूसरे को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।

वृषभ और मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग दिमाग से सोचते हैं। वहीं वृषभ राशि के लोग अपने दिल की बात सुनते हैं। मिथुन राशि वाले लापरवाह और धैर्यहीन होते हैं जबकि वृषभ राशि वाले शांत स्वभाव के होते हैं। मिथनु का विरक्त स्वभाव वृषभ राशि वालों को तकलीफ दे सकता है। स्वभाव को लेकर ये दोनों राशियां एक-दूसरे के विपरीत आती हैं।
अगर आपको लगता है कि आपके रिलेशनशिप में प्यार से ज्यादा झगड़े हैं और आप दोनों एक-दूसरे की बातों से सहमत नहीं हो पाते हैं तो आपको इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले एक बार और सोच लेना चाहिए। प्यार में धैर्य बनाए रखने की बहुत जरूरत होती है लेकिन किसी को भी आंख मूंदकर भरोसा करने की जरूरत नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications