Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
इन संकेतों से जानें, आपका पार्टनर है डिप्रेशन का शिकार
डिप्रेशन सुनने में तो बहुत ही सामान्य शब्द लगता है क्योंकि आजकल मानसिक तनाव होना काफी हद तक सामान्य माना जाता है, जैसे-जैसे हमारी लाइफ में सुख और सुविधाएं बढ़ती जा रहीं हैं। वैसे-वैसे हम मानसिक तनाव के घेरे में आते जा रहें हैं। आजकल डिप्रेशन के कई प्रकार है। डिप्रेशन का अगर सबसे ज्यादा असर पड़ता है तो आपकी पर्सनल लाइफ में।
कई बार डिप्रेशन की वजह से पर्सनल लाइफ से लव और रोमांस गायब हो जाता है।

अगर आपको अपने पार्टनर में भी नीचे बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं तो समझ लें कि वह डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं। ऐसे में आपको उन्हें डॉक्टर से मिलवाना चाहिए और उन्हें अवसाद से बाहर निकालने में मदद करनी चाहिए। क्या आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है? उसकी आवाज में छिपा है जवाब

1. अकेले रहना
अगर आपके पार्टनर को हर समय अकेला देख रहीं हैं तो समझ लें कि वह डिप्रेशन का शिकार होता जा रहा है। हम आपको बता दें कि ऐसे में आप उनका साथ कभी ना छोड़े। इतना ही नहीं, अगर आपका पार्टनर अपने यार दोस्तों से मिलने से भी घबराता है तो ऐसे में आप उन्हें किसी मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास लेकर जरूर जाएं।अच्छे लड़के ही क्यों खाते है प्यार में धोखा, ये होते हैं 5 कारण

2. नकारात्मक सोच
अगर आपके पार्टनर की लाइफ में काफी परेशानियां आ रहीं हैं और वह इस कारण काफी नकारात्मक सोच रखने लग गए हैं, तो ऐसे में हम आपको बता दें कि यह उनके आने वाले भविष्य के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

3. नशे की लत
कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि परेशानी का हल केवल शराब के पास ही है, जिसके कारण वह अक्सर नशे की लत में डूबे रहते हैं, ऐसे में मानसिक तनाव भले ही कम हो या ना हो, इससे उनके स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।

4. खाने की इच्छा ना होना
अगर आपके पार्टनर भी तनाव के कारण खाना नहीं खा रहें हैं, तो ऐसे में यह भी डिप्रेशन का एक लक्षण हो सकता है। इस दौरान उन्हें भूख का अहसास नहीं होता है।

5. अनिंद्रा
रात को अगर आपके पार्टनर बिना किसी कारण जागते रहते हैं, तो ऐसे में समझ जाएं कि यह मानसिक तनाव का एक लक्षण है। हम आपको बता दें कि आप ऐसे में उन्हें किसी मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास जरूर लेकर जाएं।

6. किसी चीज में दिलचस्पी नहीं लेना
अगर आपका पार्टनर किसी चीज में दिलचस्पी नहीं लेता है और हर वक्त अपने ही ख्यालों में खोया रहता है, तो समझ लीजिए वो तनाव में है। अक्सर ऐसा होता है जब कोई व्यक्ति डिप्रेशन में होता है तो वो खुद में ही खोया रहता है, अगर आप उसे बुलाएंगे भी तो वो अपने ख्यालों में खोए होने की वजह से वो आप अनसुना कर देंगे।

7. हर बात पर झल्ला देना
अगर आपके पार्टनर ने आपसे कई दिनों से प्यार से बात नहीं की है और वो हर छोटी छोटी बातों के लिए चिल्ला देते हैं तो समझ जाइए कि वो तनाव के कारण ऐसा कर रहे हैं। मानसिक तनाव की वजह से सबसे पहले व्यक्ति के व्यवहार में फर्क आता है।

8. दूर दूर रहना
आपको और आपके पार्टनर को इंटीमेंट हुए काफी समय हो गया, आप जब भी उनके पास जाने की कोशिश करती है तो क्या वो आपसे दूर जाने का बहाना बना देते है या आज मूड नहीं है कहकर टाल देते है, तो यह आपको समझना होगा कि अक्सर डिप्रेशन में आदमी शारीरिक संबंध बनाने से कतराता है और उसका मूड ऑफ रहता है।।



Click it and Unblock the Notifications
