Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
एकतरफा प्यार में क्यों मिलता है इतना दर्द

कई बार हम किसी ऐसे इंसान को प्यार करने लगते हैं जो हमें प्यार ही नहीं करता है। इस परिस्थिति को एकतरफा प्यार कहा जाता है। कहते हैं कि ये फीलिंग सबसे ज़्यादा मुश्किल होती है क्योंकि इसमें आप जिसे बेइंतहा प्यार करते हैं उससे आपको प्यार नहीं मिलता है। कभी बेरूखी मिलती है और कभी ज़िल्लत।
इससे हमारे दिमाग और सोच पर प्यार को लेकर नकारात्मक असर पड़ने लगता है। कभी ना कभी हमारे जीवन में एक ऐसा समय आता ही है जब हमें किसी ऐसे इंसान से प्यार हो जाता है जो हमें प्यार नहीं करता है। हम इंतज़ार करते हैं कि कब उन्हें हमसे प्यार होगा या फिर चीज़ों के ठीक होने का इंतज़ार करते हैं। लेकिन इस रास्ते में आखिरकार हार और निराशा ही मिलती है। प्यार हमें नहीं मिल पाता है क्योंकि वो हमारा कभी था ही नहीं।

किसी को खुद से प्यार करने के लिए हम हर संभव प्रयास करते हैं लेकिन बदले में कुछ नहीं मिलता, मिलता है तो सिर्फ दर्द। एकतरफा प्यार में बस दर्द ही मिलता है।
प्यार एक खूबसूरत एहसास है जिसे चाहकर भी हम रोक नहीं सकते हैं। ये आपकी आत्मा से जुड़ा होता है और इसकी वजह से आपकी ज़िंदगी खूबसूरत बन सकती है या फिर बर्बाद हो सकती है। वो लोग बहुत लकी होते हैं जिन्हें प्यार के बदले प्यार मिल जाता है जबकि कुछ लोगों को तो प्यार करने पर बस दर्द ही मिलता है।
एकतरफा प्यार में क्यों मिलता है इतना दर्द
ज़िंदगी कोई किताब नहीं है जिसका पन्ना पलट दिया जाए। ये काफी मुश्किल दौर होता है जिसे जीना ही पड़ता है और इसी का नाम ज़िंदगी होता है। जो लोग प्यार को आज भी किसी परी कथा की तरह समझते हैं उन्हें प्यार का सच पता चलने पर बहुत दर्द होता है।
एकतरफा प्यार हमेशा दर्द ही देता है क्योंकि ये कभी पूरा नहीं हो सकता है। इस प्यार में मिलने वाले दर्द को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता है। प्यार हमेशा अपने साथ उसके पूरा होने की उम्मीद लेकर आता है लेकिन एकतरफा प्यार तो होता ही अधूरा है तो फिर वो पूरा कैसे हो सकता है। इससे हमारा भीतरी संतुलन खोने लगता है।
एकतरफा प्यार के बारे में जान लें ये बातें
हम सभी को एकतरफा प्यार के कड़वे सच के बारे में पता होना चाहिए। कभी-कभी प्यार के एहसास को आप किसी पर थोप नहीं सकते हैं। ये अपने आप ही हो जाता है और कोई इसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकता है। जब आप किसी के साथ ज़्यादा वक्त बिताने लगते हैं तो उसके साथ जुड़ाव होना आम बात है। आपको उनके खुश और दुखी होने की वजह, सपनों, लक्ष्य के बारे में सब पता चल जाता है। आप उनसे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करने लगते हैं और इसी तरह आप दोनों के बीच प्यार का रास्ता बनने लगता है।
लेकिन सामने वाले इंसान को भी आपके लिए वैसा ही अहसास होना ज़रूरी होता है। इसी एकतरफा प्यार के बारे में हम बात कर रहे हैं। जब हमें ये एहसास होता है कि जिससे हम प्यार करते हैं वो हमसे प्यार नहीं करता तो हमारी खुशी खोने लगती है और दुख बढ़ जाता है।
एकतरफा प्यार तकलीफ ही क्यों देता है
बदले में नहीं मिलता प्यार
जब आप किसी से प्यार करते हैं तो बदले में प्यार मिलने की ही अपेक्षा करते हैं। लेकिन एकतरफा प्यार में ऐसा नहीं होता है और ये आपके दिल का दर्द बनकर रह जाता है। हम किसी को खुद से प्यार करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं लेकिन हम उस प्यार पर निर्भर होने लगते हैं जिसका वजूद सिर्फ हमारे लिए है। प्यार के बदले प्यार मिलने की उम्मीद खत्म ही नहीं होती है और आखिरकार हमें वो प्यार नहीं मिल पाता जिसकी हम उम्मीद लगाए बैठे थे।
खुद को कुचल देते हैं
हम इंसान खुद को बहुत कीमती समझते हैं और जब प्यार होता है तो हमें बदले में प्यार की अपेक्षा रहती है लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो हमें लगने लगता है कि हमारा आत्मसम्मान कुचला जा रहा है। खुद से प्यार ना करने के लिए हम सामने वाले इंसान को इसका ज़िम्मेदार ठहराने लगते हैं।
वक्त के साथ प्यार की परिभाषा भी बदल गई है और आज प्यार और आत्म मूल्य दोनों साथ-साथ चलते हैं। अगर प्यार है तो आपकी कीमत भी होगी और अगर कोई आपका सम्मान नहीं करता है तो इससे निराशा, पागलपन और दुख मिलता है। इससे निपटना हमारे लिए मुश्किल हो जाता है।
एकतरफा प्यार के तकलीफ देने के ये दो कारण हैं और ऐसी किसी परिस्थिति में इनकी वजह से ही बदले में प्यार नहीं मिल पाता है।
जब आप किसी से बेइंतहा प्यार करते हैं और बदले में उनसे प्यार नहीं मिल पाता है तो आपका दिमाग उनके लिए पागल होने लगता है। तो इस एकतरफा प्यार को गुड बाय कहने में ही आपकी भलाई है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
