Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जीवनसाथी से ज्यादा इंटरनेट पर डेटिंग पार्टनर तलाश रहे हैं भारतीय युवा, गूगल के सर्वे में खुलासा
गूगल ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक भारत में मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए लाइफ पार्टनर ढूंढने के उत्साह में कमी आई है और वहीं डेटिंग साइट्स पर लव पार्टनर तलाशना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
जी हां, गूगल की 'ईयर इन सर्च-इंडिया : इनसाइट्स फॉर ब्रैंड्स' की रिपोर्ट में सामने आया है कि इंटरनेट के जरिए लोगों में डेटिंग पार्टनर खोजने की दर 40 प्रतिशत बढ़ी है जबकि मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए इंटरनेट पर शादी का रिश्ता तलाशने में सिर्फ 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

बढ़ रहा है डेटिंग एप्प से पार्टनर ढूंढने का क्रेज
हालांकि अभी भी डिजिटल दुनिया में डेटिंग पार्टनर खोजने की तुलना में शादी के रिश्ते तीन गुना ज्यादा तलाशे जा रहे हैं। लेकिन जिस तेजी के साथ भारतीय यूजर्स में डेटिंग का क्रेज बढ़ रहा है, उसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में डेटिंग ट्रेंड 'लाइफ पार्टनर' खोजने के ट्रेंड को पीछे छोड़ देगा। फरवरी में हुए एक सर्वे में भी ये बात सामने आई थी जिसमें 6 हजार भारतीयों में से 92 प्रतिशत का कहना था कि वे प्यार की तलाश में हैं।

गिफ्ट के जरिए प्यार के इजहार करना करते है पसंद
इस सर्वे में यह बात भी सामने आयी है कि डिनर और गिफ्ट देकर प्यार का इजहार करना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। सर्वे में सामने आया है कि 24 प्रतिशत भारतीय इश्क का इजहार करने के लिए शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, 21 प्रतिशत रोमांटिक डिनर के जरिए प्यार का इजहार करते हैं, 34 प्रतिशत गिफ्ट्स देकर जबकी 15 प्रतिशत भारतीय रोमांटिक हॉलिडे की प्लानिंग करके अपने पार्टनर के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं।
इस सर्वे में एक और बात सामने आई है कि डेटिंग कपल्स से ज्यादा मैरिड लोग वैलेंटाइन डे मनाना पसंद करते हैं। करीबन 86 प्रतिशत मैरिड कपल ने ये बात मानी।



Click it and Unblock the Notifications
