Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
सेक्सुअली एग्रेसिव होते हैं बार में शराब पीने वाले पुरुष, सर्वे में खुलासा
आक्रामक व्यवहार पर हुई एक स्टडी में दावा किया गया है कि जो लड़के और पुरुष अक्सर पार्टियों या बार में जाते हैं वे सेक्स के मामले में ज्यादा आक्रामक होते हैं। इस स्टडी में ऐसा दावा किया गया है कि वे लड़के और पुरुष जो अक्सर पार्टियों में जाते हैं या फिर जो शराब पीने के लिए बार जाते हैं, वे सामान्य की तुलना में ज्यादा सेक्सुअली अग्रेसिव होते हैं।
शोध में पाया कि सेक्स में आक्रामकता सिर्फ शराब की वजह से नहीं बल्कि शराब के साथ-साथ उस माहौल की वजह से भी थी, जिसमें उसका सेवन किया गया। इन दोनों चीजों के मेल की वजह से सेक्स के दौरान आक्रामक तरीके अपनाए जाने के सबसे ज्यादा मामले देखे गए।

कॉलेज गॉइंग लड़कों पर हुआ था सर्वे
यह सर्वे ऑनलाइन आयोजित किया गया था, जिसमें 1 हजार से ज्यादा कॉलेज जाने वाले लड़कों ने हिस्सा लिया। इन लड़कों से शोधकर्ताओं ने कुछ सवाल किए। जैसे कि वे कितने अंतराल पर शराब का सेवन करते हैं और कितनी बार वे बार जाते हैं या फिर पार्टी करते हैं। इस सर्वे में हिस्सा लेने वाले लड़कों से यह भी पूछा गया कि किसी महिला को सेक्स के लिए मनाने के लिए वे किन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं या उन पर दबाव डालते हैं।
सेक्स के लिए धमकाते हैं पार्टनर को
शोधकर्ताओं के अनुसार, सर्वे में खुलकर इन तरीकों के बारे में बताया जैसे कि ब्रेकअप की धमकी से लेकर महिला पार्टनर को जबरदस्ती शराब पिलाने और फिजिकली नुकसान पहुंचाने तक के भी तरीके शामिल थे। इस रिसर्च को जर्नल ऑफ स्टडीज ऑन एल्काहोल एंड ड्रग्स में प्रकाशित किया गया।
इसमें सामने आया कि जो लोग अक्सर पार्टियों या बार में जाते थे उनमें सेक्स को लेकर ज्यादा आक्रामकता देखी गई। उनके न सिर्फ एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर्स थे बल्कि वे बिना किसी कमिटमेंट के सेक्स को प्राथमिकता देते थे।



Click it and Unblock the Notifications
