Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रिलेशनशिप में कमिटेड रहने वाली 50% महिलाएं रखती हैं 'बैकअप पार्टनर' तैयार
रिलेशनशिप से जुड़े कई नए नए शोध होते रहते हैं और उनके आधार पर कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी सामने आते हैं। हाल ही में रिलेशनशिप पर आधारित एक अनोखा अध्ययन सामने आया है।
इस स्टडी की मानें तो मौजूदा समय में रिलेशनशिप में रहने वाली तकरीबन 50 प्रतिशत महिलाएं ब्रेकअप के बाद का प्लान भी सोचकर रखती हैं। इसका मतलब है मौजूदा पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद अगले रिश्ते के लिए बैकअप पार्टनर रखना है। इस स्टडी के बारे में सुनकर भले ही आपको यकीन ना हो लेकिन ये सच है। आपको बता दें कि ये शोध पश्चिमी देशों की महिलाओं पर किया गया।

सर्वे में शामिल की गई 1 हजार महिलाएं
ये सर्वे ऑनलाइन और मोबाइल पोलिंग में स्पेशलाइज्ड मार्केटिंग रिसर्च कंपनी वनपोल द्वारा करवाया गया। उसने यूके की एक हजार महिलाओं को इस सर्वे में शामिल किया। इसमें से 50 प्रतिशत प्रतिभागियों (विवाहित तथा अविवाहित महिलाओं) ने माना कि वो एक शख्स के साथ रिश्ते में रहने के बावजूद अपना बैकअप प्लान अर्थात पार्टनर तैयार रखती हैं। वर्तमान रिश्ते में यदि ब्रेकअप होता है तो वो अपने बैकअप पार्टनर के पास चली जाती हैं।

पहले ही तैयार कर लेती हैं प्लान बी
सर्वे में शामिल प्रतिभागियों में से 50% ने स्वीकार किया कि जब वो रिलेशनशिप में होती हैं तब उनके दिमाग में रिश्ता टूट जाने के बाद की स्थिति से निपटने के लिए योजनाएं बनती रहती हैं। इसी सिलसिले में वो ब्रेकअप के बाद प्लान बी भी तैयार कर लेती हैं। इस अध्ययन से ये बात भी सामने आई है कि लिव-इन में रहने वाली महिलाओं की तुलना में विवाहित औरतों के दिमाग में दूसरे पार्टनर का ख्याल ज्यादा रहता है।

दोस्त या जानकार होते हैं बैकअप पार्टनर
इस अध्ययन की मानें तो ज्यादातर मामलों में कोई ऐसा पुराना दोस्त जो उस महिला की भावनाओं को समझता हो, वो बैकअप पार्टनर के तौर पर चुना जाता है। वो एक्स बॉयफ्रेंड या पूर्व पति भी हो सकता है। इतना ही नहीं, ऑफिस में साथ काम करने वाला सहयोगी या फिर जिम में मिलने वाला दोस्त भी हो सकता है।

महत्वपूर्ण नतीजे
शोध में शामिल 10 में से एक महिला ने बताया कि मौजूदा रिलेशनशिप में रहने के बावजूद वो अपनी फीलिंग्स के बारे में बैकअप पार्टनर को बता चुकी हैं। 10 में से 4 महिला रिश्ते में रहने के दौरान ही किसी दूसरे पुरुष की तरफ आकर्षित हुई या फिर उसने प्लान बी के बारे में सोचा। इतना ही नहीं, 12 प्रतिशत महिलाओं के अनुसार तो वो मौजूदा पार्टनर के मुकाबले बैकअप पार्टनर के लिए ज्यादा भावनात्मक महसूस करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
