Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इन संकेतों से जानें पार्टनर की अब रिश्ते में नहीं रही दिलचस्पी, बस आपकी तरफ से है एकतरफा प्यार
बहुत बार ऐसा होता है जब किसी रिश्ते में हम अपनी तो पूरी कोशिशें कर रहे होते हैं पर सामने वाला इंसान शायद उतनी कोशिश नहीं कर रहा होता है। ऐसी स्थिति में निराशा, असुरक्षा और ज़रूरतें बढ़ने लग जाती है। यह स्थिति उस इंसान के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत थका देने वाली हो जाती जो उस रिश्ते को बनाये रखने केलिए अपनी भरपूर जान डाल रहा हो। ऐसे में ये ज़रूरी हो जाता है कि आप उन संकेतों को वक्त रहते ही पहचान लें जो इस बात की ओर इशारा करते हों कि आपका रिश्ता अब एकतरफ़ा हो चुका है और आप ही अकेले प्यार करने वाले हैं-

ज़रूरत के समय पार्टनर का साथ ना होना
क्या आपके पार्टनर उन मौकों पर आपके साथ रहें जब आपको उनकी सबसे ज्यादा ज़रूरत थी? अगर ज्ज्यादातर मौकों पर आपका जवाब ना है तो यह दर्शाता है कि उनको आपकी उतनी ज्यादा फ़िक्र नहीं, जितनी आपको उनकी है। एक दूसरे की केयर और रिश्तों में उपस्थिति दोनों तरफ से बराबर होनी चाहिए।

अपने पार्टनर की गैर मौजूदगी के लिए हर समय बहाने बनाना
यदि हर महत्वपूर्ण मौकों पर आपको अपने पार्टनर के बिना ही जाना पड़ रहा है और उनकी गैर मौजूदगी के लिए आपको बहाने बनाने पड़ रहे हैं तो इस रिश्ते में आप ही उनकी गलतियों और गैर हाज़िरी को छिपा रहे हैं। ख़ास मौकों पर अकेले रहना रिश्ते में किसी एक पार्टनर की नज़रंदाज़ी को दर्शाता है।

खुद को ही हर मौकों पर गलत मान लेना
यदि आप आपस की हर समस्या का कारण खुद को मानने लगे हैं और हर बात पर खुद को दोषी मानकर माफ़ी भी मांगते हैं, तो आप खुद को ही सभी तनाव का शिकार बना रहे हैं। इसका यह भी मतलब हुआ कि आप रिश्ते में आ रही परेशानियों को सुलझा लेने के लिए हर बार खुद को दोषी मानने से भी नहीं झिझक रहे।

अपनी समस्याओं को किसी और से शेयर कर रहे हैं
कई मौकों पर ऐसा होने लगता है कि आपके पार्टनर, आपकी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी के बारे में बात करना बंद कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आप किसी अन्य से ही अपने सभी अपडेट और परेशानियां साझा करते हैं। यदि ऐसा है तो इसका मतलब है कि आपके पार्टनर को आपकी रोजाना ज़िन्दगी में दिलचस्पी नहीं है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
