Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
क्या होता है शेड्यूल सेक्स, इसके भी है बेहतरीन फायदे
सेक्स, न सिर्फ इमोशनली तौर पर कपल्स को जोड़े रखता हैं बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। एक्सपर्ट की मानें तो सेक्स करने से आप स्वस्थ रहते हैं। कई बार बिजी शेड्यूल होने की वजह से आप सेक्स को अवॉइड कर देते हैं जिसका असर आपके रिश्तें पर भी पड़ सकता हैं। लेकिन आजकल बिजी लाइफस्टाइल में सेक्स लाइफ का भरपूर रोमांच उठाने के लिए लोग शेड्यूल सेक्स के कॉन्सेप्ट को फॉलो करने लगे हैं।
सेक्स शेड्यूल सुनने में बड़ा अजीबोग़रीब लगता है, पर इसके कई फायदे भी हैं। शेड्यूल सेक्स, बिजी लाइफस्टाइल में भी सेक्स लाइफ को स्पाइसी बनाता हैं। आइए जानते हैं कि कैसे शेड्यूल सेक्स आपके सेक्स लाइफ को बनाता है स्पाइसी और क्या हैं इसके फायदें।

ऐसे बनाएं शेड्यूल सेक्स का प्लान
अगर आप कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे हैं तो आपने शेड्यूल सेक्स के टर्म को जरुर सुना होगा। इसे बनाने के लिए जरुरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर एक ऐसे समय को चुनें जब आप दोनों ही फ्री रहें और एक-दूसरे के लिए समय निकाल पाएं।

कैलेंडर में लिखें शेड्यूल सेक्स
अगर आप सेक्स के डेट और टाइम को शेड्यूल कर रहे हैं तो उसे मुंह-जुबानी ना रटें बल्कि उसे नोट करें। चाहें तो इसे कैंलेंडर में ही लिखकर नोट कर लें। ताकि बाकी इंपोटेंट मीटिंग की तरह आप इसे अवॉइड न करें।

साथ बिताते हैं क्वालिटी टाइम
टेक्नोलॉजी के इस दौर में हम सब वर्चुअल हो चुके हैं। प्यार की दो बातें करने के लिए लोगों के पास समय ही नहीं बचा है। ऐसे में यदि आप सेक्स शेड्यूल का पालन करेंगे तो दिन के कुछ लम्हे ज़रूर ऐसे होंगे, जहां केवल आप दोनों होंगे। साथ बिताया गया यह क्वालिटी समय आपके रिश्ते को और मज़बूत बनाएगा।

फिक्स होता है सेक्स का टाइम
सेक्स शेड्यूल का सबसे बड़ा फ़ायदा है कि आप सेक्स को अवॉइड नहीं कर पाएंगे। वर्ना अस्त-व्यस्त जीवनशैली और तनावपूर्ण माहौल के चलते शायद ही आपके दिमाग़ में सेक्स करने का ख़्याल भी आ पाए. सेक्स का टाइम टेबल फ़िक्स होने के चलते आप सभी चीज़ों को बगल में रखकर अपने पार्टनर के साथ अंतरंग पलों का लुत्फ़ उठाते हैं।

तैयारी के लिए मिलता है समय
जब आप दोनों सेक्स की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास खुद को उन पलों को लिए तैयार करने का भरपूर समय होता है। मतलब आप अपनी सेक्स लाइफ को स्पाइसी बनाने के लिए अपने हिसाब से प्लान कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
