Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
वेलेंटाइन वीक में डेट के लिए नहीं है पैसे तो काम आएंगे ये आईडिया
एक रिश्ते में सबसे बेस्ट पार्ट होता है जब आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। मगर अफसोस की बात है कि सब अपनी लाइफ और करियर को लेकर इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि अपने लोगों के लिए ही समय नहीं है। साथ ही जो कपल्स वर्किंग होते हैं उनका एक अच्छा खासा समय ऑफिस में ही चला जाता है। अगर कभी समय भी मिल जाए तो बजट भी ध्यान में रखना जरूरी हो जाता है।

विदेशों में ही नहीं अब देश में भी वेलेंटाइन डे और वेलेंटाइन वीक को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में कपल्स के लिए टाइम और बजट दोनों मैनेज करना आसान नहीं होता है। अगर आप इस वेलेंटाइन वीक पर पार्टनर को डेट पर ले जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां बताए टिप्स आपके काम आ सकते हैं। इस वेलेंटाइन पर आप अपने घर पर डेट के लिए कुछ अच्छा प्लान करें और अपने पार्टनर को सरप्राइज दें।

खेलें ये मजेदार खेल
एक्सपर्ट्स के मुताबिक कम्युनिकेशन रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरुरी है। अगर आप घर पर डेट करने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपको अपने पार्टनर के साथ 'truth or dare' गेम खेलने का सुनहरा अवसर देगा। आप दोनों अपने पार्टनर से वो सब कुछ पूछ सकते हैं जो सवाल आपके मन में लंबे समय से थे। ये गेम आप दोनों को एक दूसरे को बेहतर ढंग से जानने में भी मदद करेगा।

यादों की गलियों से निकालें किस्से
आपको ऐसी डेट नाईट जरूर पसंद आएगी जिसमें आप सिर्फ पुराने किस्सों को याद करें। आप अपने पार्टनर के साथ बढ़िया ड्रिंक ले सकते हैं और अपनी फोटो एल्बम देख सकते हैं। आप दोनों पुराने वीडियो भी देख सकते हैं। आप पुरानी यादों और उससे जुड़ी अपनी भावनाओं को शेयर करें।

साथ में तैयार करें डिनर
डेट नाईट पर आप दोनों शेफ बन सकते हैं और साथ मिलकर डिनर बनाएं। एकसाथ कुकिंग करने से आपको अपने पार्टनर के करीब आने का मौका मिलेगा। आप कोई आसान सी रेसिपी चुनें जिसमें ज्यादा मेहनत और समय की जरुरत न हो ताकि आप साथ में उस खाने को एंजॉय भी कर सकें।

साथ में देखें अपनी पसंदीदा सीरीज या फिल्म
क्या आप जानते हैं इटली के लोग अपने खाली समय को बहुत मजे में बिताते हैं। आप भी अपने लिए निकाले गए पलों को आरामदायक अंदाज में बिता सकते हैं। आप एक आरामदायक जगह पर अपने पार्टनर के साथ लेटें और अपनी पसंद की सीरीज लगा लें या फिर कोई फिल्म देखें। आप कोई बेहद रोमांटिक फिल्म देख सकते हैं और फिर फिल्म खत्म होने के बाद अपने पार्टनर को उसी फिल्मी स्टाइल में प्यार करें।

स्पा का करें अरेंजमेंट
ये एक दूसरे को पैंपर करने और एक दूसरे के नजदीक आने का सबसे बेस्ट तरीका है। आप घर पर ही स्पा नाईट की प्लानिंग करें। इससे आपको पार्टनर के साथ रिलैक्स करने का मौका मिलेगा। कमरे में हल्का म्यूजिक लगाएं और मद्धम रौशनी में इसका आनंद लें। ध्यान रखें कि आप स्पा के लिए अच्छे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
