Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
लव मेकिंग के दौरान कॉन्डोम फटने की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
सुरक्षित इंटिमेट रिलेशन के लिए प्रोटेक्शन के इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है। मगर कई बार प्रक्रिया के दौरान प्रोटेक्शन यानी कॉन्डोम के फट जाने की घटना भी लोगों के साथ हो जाती है। इस वजह से लोगों के लिए अपनी सेक्सुअल लाइफ को एन्जॉय करना मुश्किल हो जाता है। मन में प्रोटेक्शन के डैमेज हो जाने का डर ही बना रहता है। क्या आपके साथ भी इस तरह की परेशानी आती है। ऐसे कई कारण है जिनकी वजह से कॉन्डोम डैमेज हो जाता है। जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जो आपकी इस समस्या में राहत दे सकता है।

न करें एक साथ दो कॉन्डोम का इस्तेमाल
इंटिमेट रिलेशन के दौरान एक साथ दो कॉन्डोम इस्तेमाल करने आपके लिए बड़ी गलती साबित हो सकती है। कॉन्डोम का डिजाइन इस तरह बनाया गया है कि एक समय पर एक ही कॉन्डोम का प्रयोग किया जाए। जब आप एक साथ दो कॉन्डोम का इस्तेमाल करते हैं तो फ्रिक्शन की वजह से इनकी परफॉरमेंस खराब होती है और कई बार इनके डैमेज होने की नौबत भी आ जाती है।

गर्म और तेज रौशनी से बचाएं
इस बात का ध्यान रखें कि कॉन्डोम को आप हमेशा ठंडे और छायादार जगह पर ही स्टोर करके रखें। उन्हें सूरज की सीधी रौशनी से बचाएं। ज्यादा ठंडी जगह पर भी न रखें वरना प्रोडक्ट का लचीलापन खत्म हो सकता है।

न करें ऑयल बेस्ड ल्यूब का इस्तेमाल
ल्यूब्रिकेंट के तौर पर आप वेसलीन, नारियल का तेल या फिर किसी लोशन के इस्तेमाल से बचें। ऑयल बेस्ड ल्युब्स की वजह से लेटेक्स कॉन्डोम फट सकते हैं।

सही ल्युब का करें चुनाव
अच्छे अनुभव के लिए आपको ल्यूब की मदद लेनी चाहिए। ल्यूब के बिना सिर्फ कॉन्डोम आपके उन पलों को बेहतर नहीं बना सकता है। अगर आप बिना ल्यूब के ऐसा करते हैं तो कुछ ही समय में आपका कॉन्डोम डैमेज हो सकता है और आपके पार्टनर को भी इससे असहज महसूस होगा।

सही साइज है जरूरी
आप कॉन्डोम का दाम देखकर उसे न खरीदें। सही अनुभव के लिए कॉन्डोम का सही साइज का होना भी जरूरी है। यदि इसकी फिटिंग में आपको दिक्कत महसूस होती है तो आप अपने पार्टनर के साथ उस पल को एन्जॉय नहीं कर पाएंगे। साथ ही अनफिट कॉन्डोम के डैमेज होने के चांस भी ज्यादा होते हैं।

पहनने का सही तरीका
आपको कॉन्डोम पहनने का सही तरीका जरुर मालूम होना चाहिए। जानकारी के आभाव में इसे इस्तेमाल करने में लोग गलती कर जाते हैं और इसकी वजह से उन्हें परफॉरमेंस में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
