Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
गर्लफ्रेंड के पेरेंट्स ने पहली बार चाय पर बुलाया है तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
किसी भी लड़के के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के माता पिता से मिलना रोमांचक होने के साथ काफी तनावपूर्ण भी हो सकता है। उनसे मुलाकात करने का दिन जैसे जैसे नजदीक आता है दिल की धड़कनें उतनी ही बढ़ने लगती हैं। इससे कई लोगों की रातों की नींद भी गायब हो जाती है। कोई भी शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के परिवार के सामने अच्छी छवि बनाना चाहता है। वो पहली ही मीटिंग में उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश करता है। इस लेख में आपको कुछ ऐसे टिप्स मिल सकते हैं जो गर्लफ्रेंड की फैमिली के साथ आपकी मीटिंग को बेहतर बना सकते हैं।

पहले ही पता कर लें उनकी लव स्टोरी
आप अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से उनके पेरेंट्स की लव स्टोरी पहले से ही पता कर लें, जैसे उन्होंने लव मैरेज की थी या अरेंज। प्रेम विवाह के बारे में वो क्या सोचते हैं। इस तरह की बातें आपको पहले से मालूम होंगी तो उनसे बात करने में आपको सहजता महसूस होगी।

अपना पहनावा रखें ठीक
कई मौकों पर किसी से मिलने के दौरान सामने वाला व्यक्ति आपके कपड़ों से ही जज कर लेता है। उनके पेरेंट्स से जब मिलने जाएं तो अपने पहनावे पर ध्यान जरूर दें। आप ना ज्यादा कैजुअल कपड़े पहनें और ना ही बहुत ज्यादा फॉर्मल बनकर जाएं। वैसे आप चाहें तो इस मामले में अपनी गर्लफ्रेंड की मदद ले सकते हैं।

बंद कर दें अपना फोन
गर्लफ्रेंड के पेरेंट्स से मिलना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और लाइफ में जिन चीजों की अहमियत होती है वहां आपको कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप जब उनसे मिलने जाएं तो आप अपना फोन साइलेंट या स्विच ऑफ कर दें।

खाली हाथ ना जाएं
आप मुलाकात करने के लिए उनके घर जा रहे हैं तो खाली हाथ ना जाएं, साथ में कोई गिफ्ट ले जाना अच्छा रहेगा। आप तोहफे में कोई महंगी या निजी चीज देने से बचें। आप कोई शो पीस, फूल, चॉकलेट या किताब दे सकते हैं।

मम्मी-पापा बुलाने की ना करें भूल
पहली ही मीटिंग में अपनी गर्लफ्रेंड के पेरेंट्स को मम्मी पापा कहकर बुलाना काफी जल्दबाजी होगी। आप संबोधन के लिए उन्हें सर और मैम कह सकते हैं। अगर उनके पेरेंट्स को ये अजीब लगेगा तो वो खुद बता देंगे कि आप उन्हें क्या कहकर पुकारें।

ना करें उनके सम्मान में कोई कमी
आपकी किसी बात पर अगर वो नाराज हो जाते हैं या आपको उनकी कोई बात पसंद नहीं आती है फिर भी खुद को शांत रखें। आप इस मुलाकात की गरिमा बनाए रखें। वो आपके रिश्ते को ना भी कह सकते हैं ऐसे में आपको अपना आपा नहीं खोना है। ये याद रखें कि ये उस लड़की के माता पिता हैं जिसे आप दिलो जान से चाहते हैं। उनसे दूसरी बार मिलने की गुंजाइश बनाए रखें। आपके गुस्से से सारे रास्ते बंद हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
