Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या हैं शादी करने के फायदे?
शादी वो लड्डू है जो खाए पछताए जो न खाए वो भी पछताए, इसलिये अच्छा होगा कि इसे खा लिया जाए क्योंकि शायद हो सकता है कि यह आपको रास ही आ जाए। विवाह दो लोंगो के दिलों का मिलन है। इंसान की जिन्दगी में शादी सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता होता है क्योंकि इसके बाद इंसान की जिन्दगी पूरी तरह से बदल जाती है।
हिंदू व इस्लाम धर्मशास्त्रों में विवाह या निकाह को पवित्र, मधुर और जटिल रिश्ता माना गया है। आइये जानते हैं कि ऐसे भला क्या कारण हैं जिसके लिए जिन्दगी में विवाह का होना बहुत महत्वपूर्ण है।

क्यों करें शादी-
1. एक साथी मिलेगा- पूरी जिंदगी हर सुख-दुख में साथ निभाने के लिए एक साथी मिल जाएगा। आपका अपना खुद का एक घर और परिवार होगा जिसे आप अपने मन मुताबिक चलाएंगी।
2. नए परिवार से मिलन- शादी कर के आप समाज से जुड़ना सीख जाएंगी। शादी के बाद आप बहुत से नए रिश्तों से जुडेंगी जिन्हें निभाने का अपना अलग ही मजा होगा। इस दौरान आपके दो परिवार हो जाएंगे जिसमें नए लोग मिलेंगे जो आपको रोज़ नई-नई बातें बताएगें। आपको एक अलग सा एक्सपीरियंस होगा।
3. सुरक्षित हो जाएंगी- शादी करने के बाद मन से असुरक्षा की भावना बिल्कुल दूर हो जाती है। कहीं जाना हो या फिर कोई भी कार्य करना हो, तो उसके लिये पचास बार सोंचना नहीं पड़ेगा। आपका पति हर वक्त आपके साथ बॉडीगार्ड की तरह रहेगा।
4. जिम्मेदारी का एहसास आएगा- अब जिन्दगी पहले जैसी नहीं रहेगी। मां-बाप की छांव से निकल कर जब आप अपने खुद के घर में आएंगी, तो आपको अपनी जिम्मेदारी का एहसास होने लगेगा। बेफिजूल पैसे ना उडा़ना और खुद के काम अपने आप करने जैसी तमाम बातें सामने आएंगी।
5. फीलिंग शेयर होगी- जिन्दगी में एक पल ऐसा आता है जब हमें लगता है कि हम अपनी फीलिंग को किसी के साथ बांटे। ऐसे में हम अपने मां-बाप के अलावा भी किसी अन्य की चाह रखने लगते हैं। अगर आप शादी करेंगी तो जिन्दगी भर आप कभी अकेला महसूस नहीं करेंगी, क्योंकि आप का साथ निभाने के लिये आपका पाटर्नर मौजूद रहेगा। अपनी मुश्किलें, दुख-सुख उन्हीं के साथ बांट सकती हैं।
6. मां बनने की खुशी- औरत का शादी करना सही मायने में तब पूरा होता है जब वह मां बनती है। हर औरत चाहती है कि उसका खुद का घर हो, बच्चे हों जिनका वह ख्याल रख सके और खूब सारा प्यार-दुलार दे सके। मां बनना एक सच्ची खुशी होती है।
7. बुढा़पे में सहारा मिलेगा - बुढापे में इंसान का सबसे बड़ा सहारा उसका बच्चा होता है, जिस पर वह आंख मूंद कर भरोसा कर सकता है। अगर शादी नहीं करेंगी तो बुढा़पे के वक्त कोई सहारा देने वाला नहीं होगा। आजकल कि मतलबी दुनियां में आप किसी भी रिश्तेदार या अडो़सी-पडो़सी पर विश्वास नहीं कर सकती।



Click it and Unblock the Notifications
